Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था और भाजपा की नीतियों से असहमति जताते हुये

Posted on 09 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था और भाजपा की नीतियों से असहमति जताते हुये आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अशोक प्रधान तथा पूर्व विधायक श्री प्रेमप्रकाश तिवारी उर्फ जिप्पी तिवारी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस में उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुये उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में मजबूती मिलेगी। श्री यादव ने श्री अशोक प्रधान को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी नामित किया है। श्री प्रधान 1996 से लगातार 2009 तक खुर्जा, नोयडा से 4 बार लोकसभा सदस्य और केन्द्र में अटल जी की सरकार में मंत्री रहे थे।
इस पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश महासचिव श्री सी0पी0 राय, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव तथा श्री सतीश दीक्षित, अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड भी मौजूद थे।
श्री अशोक प्रधान ने कहा कि भाजपा अब गुटबाजी की शिकार है। वहाॅ सत्ता पर काबिज होने वाले गिरोह की चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों, किसानों, गरीबों और वंचितों की हितचिंता की सोच समाजवादी पार्टी प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव की है। श्री अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी में आया हॅू। मैं अब इस पार्टी का होकर रहूॅगा।
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर से तीन बार विधायक रहे श्री प्रेमप्रकाश तिवारी उर्फ जिप्पी तिवारी ने भी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि वे अब श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व ने अपने शीर्ष नेतृत्व को रूलाया है, इसका देश समाज पर असर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in