Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने अखिलेश सरकार की मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में पहल जिसमें जो लोग जमानत पर छूटे हुए है

Posted on 09 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने अखिलेश सरकार की मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में पहल जिसमें जो लोग जमानत पर छूटे हुए है उनकी जमानत रद्द हो पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर अचानक ऐसी कौन सी अवश्यकता है जिसके कारण सरकार को ये फैसला लेना पड़ रहा है। उन्हांेने कहा कि राजनैतिक पैतरे बाजी में जुटी समाजवादी पार्टी का एक नया पैतरा है।
श्री पाठक ने कहा अखिलेश सरकार मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर अपनी कार्यशैली को लेकर शुरू से ही संदेहस्पद स्थिति में रही है। उन्होंने कहा अखिलेश सरकार की तरफ से मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों पर दर्ज मुकदमों की वापसी के लिए पहल होती है, मुकदमे वापसी के लिए रिपोर्ट मांगी जाती है। अब जब लोकसभा चुनाव के लिए दंगा ग्रस्त क्षेत्र में मतदान शुरू होने में 48 घण्टे से भी कम का समय बचा है तब अखिलेश सरकार आखिर किन परिस्थितियों में ऐसे फैसले लेने का काम कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा अखिलेश सरकार के राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था व जनता मे सरकार के प्रति आक्रोश का आलम यह है कि आज मुख्यमंत्री की बिजनौर में रैली के दौरान ही एक बलात्कार पीडि़त युवती ने जहर खां कर आत्महत्या का प्रयास किया। क्योंकि उसे कही से भी न्याय नही मिल रहा था। उन्होने कहा राज्य में सपा बसपा कांगे्रस की तीकड़ी हताश व निराश है। उत्तर प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव में विजय का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहान करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in