Categorized | लखनऊ.

मंगल पांडे का 157 वां शहीदी दिवस मनाया गया

Posted on 09 April 2014 by admin

अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आजादी की पहली क्रांति के नायक शहीद मंगल पांडे को देह्तोरा ग्राम के वीरांगना अवंतीबाई लोधी पार्क मैं याद किया गया। साथ ही साथ रामनवमी का त्यौहार भी धूमधाम से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में शहीद मंगल पांडे के 157 वें शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। और भगवान राम से देश की सुख्य सम्रध्दि के लिये पूजा की गयी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि आज युवा मंगल पांडे की शहादत व उनकी जलाई गई क्रांति की ज्वाला के महत्व को भूलते जा रहे है। मंगल पांडे की प्रज्वलित चिंगारी ही आगे चलकर देश में स्वतंत्रता आंदोलन की आग बनी और देश आजाद हो सका। और वीर शहीद मंगल पांडे ने 29 वर्ष की युवा आयु में अपना बलिदान देकर 1857 में युवाओ में आजादी की चिंगारी जलाई।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के उपसम्पादक ब्रहमानंद राजपूत ने कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में विस्तृत रूप से मंगल पांडे के जीवन के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए ताकि बच्चों को उनके कार्य व महत्व की जानकारी हो सके। इसके अलावा उन्होने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मंगल पांडे का नाम अग्रणी योद्धाओं के रूप में लिया जाता है जिनके द्वारा भडकाई गई क्रांति की ज्वाला से ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन बुरी तरह हिल गया था। अंत में उन्होंने कहा कि शहीद मंगल पांडे को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगीए यदि हम उनके बताये गये रास्ते पर चलकरए शोषण और अन्याय से मुक्त समाज की स्थापना कर सकेंए देश में मजदूरोंए किसानोंए औरतों और नौजवानों का राज कायम कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन पवन राजपूत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरबसिंह राजपूतए प्रभाव सिंहए दुष्यंत लोधीए मोरध्वज राजपूतए नीतेशए राकेशए विष्णु लोधीए संदीप राजपूतए दीपकए मुकेशए लोकेशए दिनेशए जीतेन्द्रएराजवीर आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in