Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी सदैव सर्वधर्म समभाव और धर्मनिरपेक्षता की पोषक रही है

Posted on 09 April 2014 by admin

कंाग्रेस पार्टी सदैव सर्वधर्म समभाव और धर्मनिरपेक्षता की पोषक रही है और यही कारण रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी धर्म और जाति पर आधारित राजनीति को महत्व नहीं दिया है। किन्तु भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज को जाति और धर्म में बांटकर और समाज विरोधी भाषण देकर जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में वोटों को धर्म के आधार पर धु्रवीकरण करके चुनावी नैया पार लगाना चाहती है। इसी रणनीति के तहत अब भाजपा के नेता समाज को बांटने  वाले और वैमनस्यता फैलाने वाले भाषण देकर समाज को बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने पर लगे हुए है। मुजफ्फरनगर और शामली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री अमित शाह द्वारा दिये गये बयान और बार-बार भाजपा के नेताओं द्वारा जो धमकी से भरे भाषण दिये जा रहे हैं उससे जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है।
प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा समाज को विखंडित करने के बयान दिये जा रहे हैं वहीं प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार पूरी तरह भाजपा नेताओं के इन भड़काऊ बयानों की ओर से आंख मूंदे बैठी है और समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा भी मतदाताओं को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है और  प्रशासनिक अधिकारियों को देख लेने तक की धमकियां दी जा रही हैं। किन्तु राज्य सरकार इन लोगों पर कोई कार्यवाही न करके दोहरा मापदण्ड अपना रही है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के आंतरिक गठजोड़ को समझ चुकी है और अब वह इनके छुपे हुए एजेण्डे को समझ चुकी है। यही कारण है कि दिनों-दिन आम जनता का रूझान कांग्रेस की ओर बढ़ता जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in