Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है

Posted on 08 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र चूं-चूं का मुरब्बा साबित हुआ है। इसमें सिवाय लफ्फाजी के कुछ भी नहीं है। जैसे अफवाहें फैलाकर आरएसएस और भाजपा ने मोदी पैदा किया वैसे ही जनता को बरगलाने के लिए चुनाव के दौर में जनता से वायदों के पन्ने पर पन्ने छपवाकर बांटे गए हैं। लेकिन इस सबसे जनता भाजपा के भ्रमजाल में फंसने वाली नहीं है। हिटलर के प्रचार मंत्री गोयबल्स के नए अवतार बनकर भाजपा नेता अब झूठ को सच नहीं बना पाएगें क्योंकि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।
भाजपा के चुनाव घोषणापत्र से  सिर्फ सत्ता की ललक दिखती है। राम मंदिर का मुद्दा उठाकर भाजपा ने अपना पुराना धार्मिक उन्माद बढ़ाने का हथकंडा दिखाया है। समाज को बांटने और अलगाववाद को प्रोत्साहित करने की इसी साजिश के तहत मदरसों में सुधार की खोखली बात भी चुनावी घोषणा पत्र में हैं जबकि संघ-भाजपा तो मदरसों को आतंकवादी अड्डा बताती है। भाजपा का एजेण्डा मदरसों को बर्बाद करना है। भाजपा मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने पर तुली है। उसे उर्दू, मुस्लिमों की शैक्षिक, आर्थिक उन्नति से दुश्मनी है।
असल में तो भाजपा सांप्रदायिकता फैलाकर ध्रुवीकरण चाहती है। यह उसका दुर्भाग्य है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ताकत के आगे उसका सांप्रदायिकता का कार्ड नहीं चल पा रहा है। पहले भी समाजवादी पार्टी ने भाजपा को दिल्ली जाने से रोका था औेर आज भी भाजपा के लिए समाजवादी पार्टी ने दिल्ली का रास्ता दूर कर रखा है। भाजपा का घोषणा पत्र सांप्रदायिकता से भरा हुआ हैं। वह देश को विभाजन और कटुता की ओर ले जाने वाला है।
सच तो यह है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हार का सामना कर रही है। वह सांप्रदायिकता के बूते जीत का सपना न देखे क्योंकि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की वजह से नया धं्रुवीकरण होने लगा है। यह लड़ाई अब सांप्रदायिकता बनाम धर्मनिरपेक्षता की हो गई है। फिरकापरस्त ताकतों ने देश को बहुत बदहाल किया हैं। विकास की सभी गतिविधियों को रोकने की कोशिश की है। इसके चलते समाज का सौहार्द नष्ट हुआ है और आपसी भाईचारा को चोट पहुॅची है।
भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में माना गया है कि यह दल उद्योगपतियों और पूंजीघरानों को जोड़कर रखने वाला उनका संरक्षक है। वह न हिन्दू के साथ है और नहीं मुसलमान के साथ है। वह गरीब, किसान, मुसलमान के साथ भी नहीं है। यह तो एक सांप्रदायिक गिरोह है जो राजनीतिक संगठन का मुखौटा लगाये हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in