Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का, बी.एस.पी. उम्मीद्वारों के समर्थन में, सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 08 अप्रैल को मध्य प्रदेश का पुनः चुनावी दौरा

Posted on 08 April 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के उम्मीद्वारों के समर्थन में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 08 अप्रैल सन् 2014 को मध्य प्रदेश में 2 (दो) चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी मध्य प्रदेश के अपने चुनावी दौरे में कल दिनांक 08 अप्रैल, दिन मंगलवार को पहली जनसभा मेला मैदान, जिला मुरैना में जबकि दूसरी जनसभा ग्वलियर जिले के (व्यापार) मेला मैदान में सम्बोधित करेंगी।
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका आयरन लेडी सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और इस क्रम में वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चण्डीगढ़, पष्चिम बंगाल, जम्मू-कष्मीर व मध्य प्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं और अब अगले माह दिनांक 09 मई तक उनका 90 प्रतिशत समय उत्तर प्रदेश में ही पार्टी के चुनाव अभियान के लिये लग रहा है। सुश्री मायावती जी उत्तर प्रदेश में अब तक जि़ला बिजनौर, अलीगढ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बुलन्दशहर, ग़ाजि़याबाद, मेरठ व बागपत में बड़ी चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर चुकी हैं, और इस क्रम में आज दिनांक 07 अप्रैल दिन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवसृजित जिला शामली के थाना भवन क्षेत्र में और दूसरी जनसभा दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in