Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में

Posted on 08 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों ंके पक्ष में तीन चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि मोदी जैसे लोग कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है। केन्द्र में कांग्रेस-भाजपा की भी सरकार नहीं बनेगी। तीसरे मोर्चे का ही पूर्ण बहुमत आएगा।
श्री मुलायम सिंह यादव ने मेला ग्राउण्ड नौचंदी, मेरठ में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री शाहिद मंजूर, नुमाइश ग्राउण्ड, बिजनौर में श्री शाहनवाज राणा और गांधी पार्क, सहारनपुर में श्री शाजान मसूद  के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की। उन्होने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने समाज के सभी वर्गो के लाभ की योजनाएं चालू की हैं। प्रदेश में विकास की हवा बह रही है।
श्री यादव ने कहा कि गुजरात जितनी बुरी दशा देश में कहीं नहीं है। भाजपा नेता गुजरात माडल के नाम पर झूठ का प्रचार कर रहे हैं। उन्होने कहा गुजरात में दंगो के समय महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार हुआ। उनकी इज्जत से खिलवाड़ हुआ। अल्पसंख्यको को अपमानित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जो महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का दावा कैसे कर सकता है?
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसाना,ें गरीबों, पिछड़ों, नौजवानों और मुसलमानों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी सरकार ने इनके लिए बहुत काम किए हैं। समाजवादी पार्टी सरकार ने किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है। सांप्रदायिक ताकतों  को समाजवादी पार्टी ही शिकस्त देगी। केन्द्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की ही बनेगी। केन्द्र में समाजवादी पार्टी की निर्णायक भूमिका हो इसके लिए समाजवादी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in