फर्जी जाबकाडो के सहारे किया जा रहा धन का बन्दर बांट - जा¡च होने के बावजूद मुय विकास अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही

Posted on 14 February 2010 by admin

नरेगा व मनरेगा के तहत जाबकार्ड में हुई धांधली की जा¡च होने के बावजूद भी मुय विकास अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसा एक मामला ग्राम देवरी तारन पट्टी ग्राम पंचायत कटरा चुंघूपुर, तहसील जयसिंहपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान की मिलीभगत से चालीस मजदूरों का फर्जी जाबकार्ड बनवाकर रूपया निकाल लिया गया जिसके बाबत उक्त ग्राम सभा के सदस्य सालिकराम ने मुय विकास अधिकारी जी0राम से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उक्त अधिकारी द्वारा कादीपुर एस0डी0एम0 से जा¡च करवायी गई। जिसमें जा¡च सत्य पायी गई। परन्तु मुय विकास अधिकारी द्वारा आज तक उक्त प्रधान व सेके्रटरी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा चालू की गई मनरेगा योजना जिले के जिमेदार अधिकारियों के कारण अपनी सफलता व पारदर्शिता को नहीं दर्शा पा रही है। केन्द्र सरकार का जो सपना था कि गा¡व के गरीबों की रोजी रोटी के लिए कहीं भटकना न पड़े। वह अपने ही गा¡व में रहकर रोजगार करें और रोजगार न मिलने पर साल भर में 100 दिन की मजदूरी दी जाय परन्तु इन गरीबों की रोजी रोटी पर जिले के जिमेदार अधिकारी लात मार रहे हैं। जैसा कि शिकायतकर्ता सालिकराम ने शिकायती पत्र देकर सीडीओ जी0राम को अवगत कराया है। परन्तु जिले के विकास कायोZ के जिमेदार अधिकारी सीडीओ मनरेगा योजना के तहत चल रहे कायोZ में सक्षम साबित नहीं हो रहे हैं। जैसा कि हर माह धरना प्रदर्शन में मनरेगा के तहत मजदूरी, जाबकार्ड की समस्या का कारनामा हमेशा उजागर होता रहता है। जिससे केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही यह योजना सिर्फ लूट खसोट की योजना साबित हो रही है और केन्द्र द्वारा दी जा रही इस योजना की धनराशि से ग्राम प्रधान से लेकर विकास भवन के उक्त योजना से सबçन्धत आला अधिकारी व कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। अगर इस योजना के तहत चल रहे कायोZ व जाबकार्ड की जा¡च केन्द्र सरकार द्वारा करायी जाय तो ग्राम प्रधान से लेकर जिले तक के कई जिमेदार अधिकारी व कर्मचारी नप सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in