Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से

Posted on 07 April 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्व्ाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 104 अवैध असलहे, 114 कारतूस तथा 02 कि0गा्र0 विस्फोटक बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 3314 असलहे, 5594 कारतूस, 1233 किलो विस्फोटक के साथ 256 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 5.71 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विगत चैबीस घण्टे में आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 4260 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 4041 लीटर देशी तथा 214 लीटर विदेशी मदिरा तथा 05 ली0 बीयर शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 1,96,792 लीटर मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in