Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी का नामांकन भव्य तरीके से हुआ।

Posted on 07 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी का नामांकन भव्य तरीके से हुआ। श्री राजनाथ सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रातः 9 बजे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के लिए भाजपा और मोदी जी जरूरी हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे तन, मन, धन से मोदी की सरकार बनायेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी, रमापतिराम त्रिपाठी, कलराज मिश्र, श्री लालजी टण्डन, मेयर डा0 दिनेश शर्मा, महिला नेता सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
प्रदेश कार्यालय से भारी संख्या एकत्रित कार्यकर्ता जुलूस बनाकर लगभग 10 बजे के करीब नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रट की ओर गये। रास्ते में हजरतगंज चैराहे पर , हलवासिया कोर्ट के पास, डी0एम0 कार्यालय के सामने व्यापारियों ने पुष्प गुच्छ और फूलो-मालाओं द्वारा स्वागत किया।
नामांकन के समय प्रदेश प्रभारी अमित शाह जी, डा0 एस0सी0 राय, मा0 लालजी टण्डन, डा0 दिनेश शर्मा, शिव कुमार जी, वरिष्ठ अधिवक्ता डा0 एल0पी0 मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उमंग थी। ढ़ोल और नगाड़ों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता नारे लगाते व नाचते  हुए जुलूस में सम्मिलित हुए।
जुलूस में सुधाशु त्रिवेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता, पिंकी आनन्द, पंकज सिंह, दया शंकर सिंह, मोती सिंह, अनुपमा जायसवाल,, रमापति शस्त्री, जयपाल सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्र मोहन, अनीता अग्रवाल, मनीष दीक्षित, नरेन्द्र सिंह राणा, संतोष सिंह, मनोहर सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, राजेश कटियार, राकेश पाण्डेय, गौरव बाजपेयी, साधना वर्मा, कमलावती सिंह, रूमाना सिद्दीकी, मंजू सिंह, सुषमा खडगवाल, माधुरी शुक्ला, उर्मिला मिश्रा, रागिनी रस्तोगी, आशुतोष राय, सुशील चैरसिया, सत्यव्रत त्रिपाठी, रूपाली रस्तोगी, हैदर अब्बास चांद, शमीम अहमद, सहित हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिलाएं, युवा, एवं व्यापारी अधिवक्ता जुलूस में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in