Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी जी कल सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक प्रदेश में 15 शहरों में अपना लाइव भाषण देंगे।

Posted on 07 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी  श्री नरेन्द्र मोदी जी कल सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक प्रदेश में 15 शहरों में अपना लाइव भाषण देंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि कल श्री मोदी 3 डी होलोग्राम तकनीक के माध्यम से प्रदेश के 15 शहरों में जीवन्त भाषण देंगे। उन्होंने बताया कि अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, कैराना, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, आगरा, बागपत और लखनऊ में श्री मोदी जी का भाषण होगा।
डा0 मिश्र ने बताया कि इस 3डी होलोग्राम तकनीक का प्रयोग लोकसभा के चुनाव में पहली बार किया जा रहा है। श्री मोदी देश में जनता से टेक्नालाजी के माध्यम से जुड़ने वाले पहले नेता है। श्री मोदी जी जनता से संवाद कर जनता से जुड़ने वाले और मुद्दों की जानकारी करने वाले नेता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in