Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का उत्तर प्रदेश में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 06 अप्रैल को शाकरपुर (जिला मेरठ) व बड़ौत (जिला बागपत) का चुनावी दौरा

Posted on 07 April 2014 by admin

2014: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के उत्तर प्रदेश में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 06 अप्रैल सन् 2014 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 (दो) चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

सुश्री मायावती जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपने चुनावी दौरे में कल अर्थात् दिनांक 06 अप्रैल दिन रविवार को पहली जनसभा जि़ला मेरठ के शाकरपुर (हापुड़ रोड) में एवं दूसरी जनसभा बागपत जिले में दिल्ली रोड पर स्थित जाट भवन के सामने वाले मैदान में सम्बोधित करेंगी।

जैसाकि सर्वविदित है कि अपने देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका आयरन लेडी सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और इस क्रम में वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चण्डीगढ़, पष्चिम बंगाल, जम्मू-कष्मीर व मध्य प्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं और अब अगले माह दिनांक 09 मई तक उनका 90 प्रतिशत समय उत्तर प्रदेश में ही पार्टी के चुनाव अभियान के लिये लग रहा है। सुश्री मायावती जी ने दिनांक 03 अप्रैल को जि़ला बिजनौर व अलीगढ़ व कल दिनांक 04 अप्रैल को जि़ला मुज़फ्फरनगर व सहारनपुर में दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। आज दिनांक 05 अप्रैल को सुश्री मायावती जी द्वारा सिकन्दराबाद दनकौर रोड, निदामपुर, जि़ला बुलन्दशहर में पहली एवं रामलीला मैदान, कविनगर, जि़ला ग़ाजि़याबाद में दूसरी जनसभा को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in