Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकत्ताओं ने आज मकबूलगंज, सुन्दर बाग कुर्मी टोला, रिसालदार पार्क, सहित दर्जनों मोहल्लों में जनता से व्यापक जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की।

Posted on 07 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकत्ताओं ने आज मकबूलगंज, सुन्दर बाग कुर्मी टोला, रिसालदार पार्क, सहित दर्जनों मोहल्लों में जनता से व्यापक जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की।
मकबूलगंज में एक जन सभा में सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने जनता से यू0पी0ए0 की जनविरोधी सरकार को हटाने तथा केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि यू0पी0ए0 सरकार के कुशासन के कारण मंहगाई, भ्रष्टाचार गरीबी, एवं बेरोजगारी बढ़ी है। दर्जनों घोटालों से देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुयी है, केन्द्र की सरकार को हटाना तथा देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनाना समय की आवश्यकता है।
श्री मेहरोत्रा ने भाजपा नेता श्री अमित शाह के इस बयान पर कि देश में मोदी सरकार बनने के अगले दिन प्रदेश सरकार बर्खास्त हो जायेगी कि कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा तानाशही,  अधिनायकवाद एवं फांसीवाद की ओर जा रही है।
जनसम्पर्क में सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा के साथ लोकसभा प्रत्याशी श्री अभिषेक मिश्र की पत्नी श्रीमती स्वाती मिश्र, श्री राजकुमार सोनकर, श्री अजमत सिद्दीकी, श्री मुकेश राजपूत, श्री सचिन जयसवाल, श्री मोहित साहू, श्रीमती सुधा जैसवार, श्रीमती आशा सिंह, श्रीमती फरहाना सहित सैकड़ो कार्यकत्र्ताओं ने समाजवादी पार्टी को वोद देने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in