Categorized | ललितपुर

मतदाता जागरूकता अभियानः मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को करें प्रेरितः बृजेश सिंह

Posted on 07 April 2014 by admin

Û खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दिलाई शपथ, बूथों पर नारे लिखवाने के निर्देश
Û जिलानिर्वाचन अधिकारी ने दिये मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चैत्रा वी के निर्देशन में अब जनपद के विकास खण्डों में भी मतदाता जागरूकता अभियान गति पकडता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के सख्त तेवर दिखने के बाद अभियान ने अब रफ्तार पकड ली है। अभियान को गति प्रदान करने के लिए एक ओर जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र प्रयासरत हैं वहीं बीआरसी मडावरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने मतदाता शपथ दिलायी। इसके साथ ही उन्होंने संकुल प्रभारियों को बूथों पर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लिखवाने के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि लोक सभा चुनाव मतदान की तिथि 30 अप्रैल घोषित होने के बाद चुनावी तैयारियां करने में प्रशासन गंभीरता के साथ जुट गया है। जिले के 846 बूथों पर कुल 7 लाख 98 हजार 81 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। इस बार लगभग 50 हजार नये मतदाता बनाये गये हैं, इन्हें भी मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। पिछले चुनायों की तर्ज पर इस बार भी चुनाव आयोग ने  अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रा वी के निर्देशन में पोंलिग बूथों पर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लिखवाने के साथ ही मतदाता जागरूकता रैलियां निकालकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित करने के निर्देश जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी को दिये हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी मडावरा बृजेश सिंह द्वारा बी.आर.सी. मडावरा में आयोजित सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। जिलानिर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुपालन में उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मताधिकार का प्रयोग एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ लेकर पुनीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सृदृढ़ बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, शिक्षक यासीन खां, रमेशचंद्र रजक, कैलाशचंद्र जोशी, वेदराम प्रजापति, मानसिंह अनुदेशक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, संकुल प्रभारी मडावरा किरन देवी जैन सहित शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in