Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज बताया

Posted on 07 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज बताया कि कल 06 अप्रैल को प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी जी नगीना और बिजनौर लोकसभा की संयुक्त जनसभा धामपुर में तथा अलीगढ़ लोकसभा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंहभी 06 अप्रैल को कैराना मुजफ्फरनगर, बागपत और गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। डा0 मिश्र ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह कल ही अमरोहा, गाजियाबाद और बदायूॅ लोकसभा में चुनावी सभा करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी 6 अप्रैल को श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ बिजनौर के धामपुर और अलीगढ़ लोकसभा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन डा0 बाजपेयी शाम को हाथरस तथा रात में मथुरा लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। 07 अप्रैल को सहारनपुर, उसी दिन शाम को मेरठ महानगर मे जनसम्पर्क करेंगे। 08 अप्रैल को गाजियाबाद लोकसभा, उसी दिन रात में मथुरा , 09 अप्रैल को मेरठ तथा 10 अप्रैल को मेरठ में मतदान करेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि 07 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी आगरा में 272 प्लस समर्थकों द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन सिने स्टार श्री विवेक ओबेराय भाजपा प्रत्याशी जनरल वी0के0 सिंह के लिए गाजियाबाद में रोड़ शो करेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि 07 अप्रैल को श्री कल्याण सिंह जी आवला, बरेली तथा शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाऐ करेंगे।
डा0 मिश्र ने कहा कि सहप्रभारी श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह कुशवाहा 06 अप्रैल को जालौन, हमीरपुर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in