Categorized | लखनऊ.

‘‘ शिक्षक विधायक के लखनऊ आगमन पर गर्मजोशी व उत्साह से हुआ स्वागत‘‘

Posted on 05 April 2014 by admin

उ0प्र0मा0शि0संघ नेे आज दिनांक 04 अप्रैल को संगठन के प्रांतीय कार्यालय 33, रायल होटल, लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक श्री चेतनारायण सिंह ने की।
सर्वप्रथम वाराणसी खण्ड से पुनः नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक श्री चेतनारायण सिंह के विजय प्राप्ति के बाद प्रथम बार अपने प्रांतीय कार्यालय आगमन पर संगठन के संरक्षकएवं शिक्षक विधायक श्री राजबहादुर सिंह चंदेल, महामंत्री श्री लवकुश कुमार मिश्र, प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता डाॅ0 महेन्द्र नाथ राय, पूर्व शिक्षक विधायक श्री रामबाबू शास्त्री तथा अन्य पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने पूरे जोश व उत्साह से माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
समीक्षा बैठक में विगत 23 मार्च को सम्पन्न हुए विधान परिषद के चुनाव के सम्बन्ध में संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया एवं विगत 3 वर्षों से अपनी मांगों के समर्थन में चलाये जा रहे आंदोलन एवं इस स्थगित आंदोलन के अगलेचरण के साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन क्या रणनीति अपनायेगा किस राजनैतिक पार्टी का पूरे मनोबल के साथ समर्थन किया जाये इस पर भी समीक्षा की गयी। ग्रीष्मकालीन शिविर तथा आन्दोलन एवं संघर्ष हेतु आगामी कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया जायेगा।
प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ताडाॅ0 महेन्द्र नाथ राय नेकहा कि विधान परिषद का चुनाव विगत 23 मार्च 14 को समाप्त होने के पश्चात् आप सभी सम्मानित प्रधानाचार्यों/शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा प्राप्त आशीर्वाद, स्नेह एवं सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहना चाहता हूँ कि अपने संगठन के निर्माण के 3 वर्षों में ही लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से जो दमदार उपस्थिति आपके सहयोग से मैंने व संगठन ने दर्ज की है, उसके लिए हम एवं हमारा संगठन प्रदेश के सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हैं। साथ ही साथ डाॅ0 राय ने अपनी एवं संगठन की ओर से प्रदेश के समस्त लोकप्रिय दैनिक पत्र/चैनल के सम्मानित पत्रकारों/छायाकारों का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया जिन्होंने विधान परिषद चुनाव में अपना सहयोग एवं स्नेह संगठन को प्रदान किया।
डाॅ0 राय ने बताया कि उ0प्र0मा0 शिक्षक संघ द्वारा विगत 3 वर्षों से शिक्षक हितों में चलाया जा रहा आंदोलन, जिसे विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। उस आंदोलन को पुनः पूरे जोश व ऊर्जा के साथ प्रारम्भ किया जायेगा, जिसमें हमारा व संगठन का प्रमुख उद्देश्य वित्तविहीन शिक्षक साथियों को वेतन सुरक्षा व सेवा सुरक्षा से आच्छादित कराना, अद्यतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, नवीन पेंशन योजना में पुरानी पेंशन योजना की सुविधाओं को सम्मिलित कराना या पुरानी पेंशन योजना बहाल कराना, सी0टी0 से एल0टी0 वेतनमान की विसंगति को दूर करना, समस्त शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भाँति चिकित्सा सुविधा प्रदान कराना, मदरसा शिक्षकों को सेवा सुरक्षा एवं वेतन सुरक्षा से आच्छादित कराना, राजकीय शिक्षकों की व्याप्त समस्याओं को दूर कराना तथा व्यावसायिक एवं कम्प्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करवाना आदि समस्याओं का हल नहीं हो जाता, समस्त शिक्षक बन्धुओं के लिए समान कार्य, समान वेतन की नियमावली बनवाने जैसी अन्य मांगों का शासनादेश निर्गत नहीं करा लेते, तब तक हमारा संगठन अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष करता रहेगा।जिसका निर्णय आगामी कार्यसमिति की बैठक में किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in