Categorized | लखनऊ.

राजनाथ सिंह कल 5 अप्रैल को करेंगे, नामांकन दर्जनों स्थानों पर होगा उनका स्वागत

Posted on 05 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह, कल 5 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने जानकारी दी कि श्री सिंह आज सायं 6 बजे लखनऊ पहुंच गये हैं। कल अपने सरकारी आवास, 4 कालीदास मार्ग से प्रातः 8ः15 बजे चलकर 8ः30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां पर नामांकन से पूर्व पूजा-पाठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहर के प्रमुख संत महात्मा भी इस अवसर पर उनको आशीर्वाद देंगे। 9 बजे श्री सिंह कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। उसके उपरान्त 9ः30 बजे जुलूस की शक्ल मे ंउनका काफिला हज़रतगंज बाजार होते हुए जेमिनी होटल तक पहुंचेगा। दर्जनों स्थानों पर श्री सिंह का नगरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। सर्वप्रथम राजनाथ सिंह हज़रतगंज स्थित श्री हनुमानजी के मन्दिर पर दर्शन करेंगे। उनका स्वागत साहू ज्वैलर्स के सामने, मोतीमहल रेस्टोरंेट के सामने, साहू सिनेमा के सामने, आर0डी0एस0ओ0 आफिस के सामने, लीला ब्रदर्स के सामने, मेफेयर सिनेमा के सामने, हलवासिया कोर्ट के सामने, माक्र्समैन रेस्टोरेंट के सामने, आॅल इण्डिया शिया मंच द्वारा स्वागत तथा होटल जेमिनी पर फूलमालाओं व पुष्पवर्षा कर स्वागत होगा।
इस अवसर पर उनके साथ उ0प्र0 के प्रभारी अमित शाह, सह प्रभारीगण प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, अटलजी के सहयोगी शिवकुमार जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक कलराज मिश्रा,  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी सहित सभी पूर्व विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

राजनाथ सिंह जी के समर्थन में आज भी लखनऊ के दर्जनों स्थानों पर पदयात्रा, जनसम्पर्क व बैठकें हुई। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, इन्दिरा नगर, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 2, शक्तिनगर फैजाबाद रोड, गोमती नगर, इण्डियन पासी समाज के साथ समोदीपुर इन्दिरा नगर में बैठक की। उनके साथ महामंत्री मुकेश शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, देवेन्द्र कुमार वर्मा, पार्षद राम किशन यादव व पूर्व विधायक राम नरेश रावत प्रमुख रूप से रहे।
श्री सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह ने आर0डी0एस0ओ0, तेजी खेड़ा, मानक नगर, कश्मीरी मोहल्ला, हैदरगंज, पारा, प्रभातपुरम्, गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल, गीतापल्ली, अम्बेडकर मैदान के पास भाजयुमो द्वारा आयोजित प्रभातफेरी आदि कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ श्रीमती मिथिलेश ओझा, जितेन्द्र त्रिपाठी, शशांक सिंह, संकेत मिश्रा, राम शंकर राजपूत, मुकेश शर्मा, आलोक सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, अभिषेक बधेल व लवकुश शुक्ला प्रमुख रूप से थे।
श्री सिंह की पत्नी सावित्री सिंह ने कुण्डरी रकाबगंज, पाण्डेयगंज, माॅडल हाउस, शीतला देवी वार्ड, राजाजीपुरम् में जनसम्पर्क व बैठकें की। उनके साथ नरेन्द्र कुमार शर्मा, रजनीश गुप्ता, विनोद सिंहल, अमर सहाय, श्रीमती जया शुक्ला, अनुज शुक्ला व विजय गुप्ता प्रमुख रूप से रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in