Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय सेवा योजन द्वारा शत प्रतिशत एवं नैतिक मतदान हेतु बृहद रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन।

Posted on 05 April 2014 by admin

राष्ट्रीय सेवा योजना, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से कालेज आफ आर्ट्स प्रांगण में शत-प्रतिशत मतदान एवं नैतिक मतदान हेतु पोस्टर, पेन्टिंग, कार्टून, क्ले-माॅडलिंग, फेस/बाॅडी पेटिंग एवं कोई अन्य नवीन क्रीएशन सम्बन्धी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इनमें लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया अधिकांश छात्र आर्ट्स कालेज, जे0एन0पी0जी0 कालेज, महावीर प्रसाद गल्र्स डिग्री कालेज गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, डी0ए0वी कालेज, गुरू नानक कालेज आदि महाविद्यालयों से थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया एवं छात्रों के कार्यों को प्रशंसा की। उनके साथ जिलाधिकारी श्री राज शेखर भी थे। दोनो अधिकारियों ने छात्रों के द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों को संरक्षित करने एवं अनेक स्थानों पर इनके प्रदर्शन की भी व्यवस्था हेतु निर्देश दिये।
इस अवसर पर डिप्टी सी0ई0ओ0 श्री विजेन्द्र पाण्डियन, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ विश्वविद्यालय डा0 सुषमा मिश्रा, राज्य सम्पर्क अधिकारी डा0 एस0बी0 सिंह, ए0डी0एम0 श्री अंजनी कुमार, डा0 राजीव नयन, डा0 अंशुमाली शर्मा एवं अनेक महाविद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित थे। छात्रों ने अनेक प्रकार की कलाकृतियों क्ले माॅडल आदि के द्वारा मतदाता जागरूकता की भावना को दर्शाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in