Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने अपनी प्रेसवार्ता में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा

Posted on 04 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने अपनी प्रेसवार्ता में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि सपा के घोषणा पत्र में न तो सुरक्षा है, न किसानों के लिए कोई न्याय है। अभी पिछले घोषणा पत्र की बातें पूरी नहीं हुई हैं। ये घोषणा पत्र दिखावा है,  सपा मुश्किल से 10 सीटे भी नहीं पायेगी। श्री टण्डन ने बताया कि चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। चैथे चरण का नामांकन शुरू हो रहा है। मा0 राजनाथ सिंह जी हम सब कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने जायेगे। शहर में उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी वर्ग व्यापारी, महिलाएं, युवा वर्ग सभी जुलूस बनाकर नामांकन करने जायेंगे और उसी जुलूस मे विदित हो जायेगा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। अटल जी के समय से नामांकन प्रस्तावित करने वाले चार व्यक्ति हैं पूर्व मेयर डा0 एस0सी0 राय, मैं स्वयं लालजी टण्डन, शिवकुमार जी और मेयर डा0 दिनेश शर्मा और प्रसिद्ध अधिवक्ता एल0पी0मिश्र रहेंगे। चुनाव आयोग की मर्यादा का पूरा पालन करते हुए नामांकन किया जायेगा। अटल जी के बिना लखनऊ में चुनाव लड़ने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप अपना अंगवस्त्र राजनाथ सिंह जी के लिए भेजा है जिसको ओढ़ कर वे नामांकन करेंगे। इस समय समाज के सभी वर्ग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अति उत्साहित हंै।
प्रेसवार्ता में श्री शिवकुमार जी ने कहा कि अटल जी ने 2004 का चुनाव लड़ने के बाद निर्णय लिया था कि अब वो चुनाव नही लड़ेंगे। अटल जी हमेशा कहा करते थे “लखनऊ हम पर फिदा, हम फिदाएं लखनऊ, किसी की हस्ती क्या है जो हमसे छुड़ाये लखनऊ।“ वे हमेशा लखनऊ और लखनऊवासियों से स्नेह करते थे। फिर 2009 में उन्होने टण्डन जी से कहा था कि आप लखनऊ से चुनाव लड़े और लखनऊ की जनता के लिए पत्र भेजा था कि वो टण्डन जी को चुनाव जिताये। आज स्थिति बिल्कुल अलग है। जनता असमंजस में है। एक तरफ यूपीए है, दूसरी तरफ तीसरा मोर्चा बन रहा है। आखिर जनता कहाॅ जाये? इस समय केवल एक विकल्प है कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायें। मोदी जी अपने आप में एक घोषणा पत्र हैं, उनके पास सारी प्लानिंग है कि देश की अर्थव्यवस्था कैसी होगी, मंहगाई को कैसे रोका जाये, देश की सुरक्षा और रक्षा कैसे हो, युवाओं को रोजगार कैसे मिले। वे सारी बाते अपने भाषणों में करते हंै। वे अपने आप में एक घोषणा हंै। टण्डन जी अटल जी की खडाऊँ लेकर आये थे, और राजनाथ सिंह जी को अटल जी ने अपना आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र भेजा है वो मैं अपने साथ लेकर आया हूूॅ। उन्होने पत्रकारों को अंगवस्त्र दिखाया जो अंगवस्त्र ओढ़कर नामांकन करने जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in