Categorized | लखनऊ.

आम आदमी पार्टी इस बार के लोक सभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को संसद पहुँचने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

Posted on 03 April 2014 by admin

ज्ञात हो आम आदमी पार्टी के लखनऊ से उम्मीदवार जावेद जाफरी कल सुबह 10.10 बजे दिल्ली से लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डा पहुँचेंगे। वहां से वह एक रोड शो प्रारम्भ करेंगे। अमौसी से रोड शो प्रारम्भ कर कृष्णानगर, मवैया, चारबाग, शहीद स्मारक होते हुए शिया काॅलेज के निकट सीतापुर रोड स्थित आयशा गेस्ट हाउस पहुँचेंगे। इस रोड शो के दौरान जावेद जी कृष्णानगर, मवैया तथा चारबाग में रुककर कार्यकताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद जावेद जी शहीद स्मारक जायेंगे और शहीदों को नमन करते हुए लखनऊ से चुनावी बिगुल फूकेंगे।
जावेद जाफरी जी शिया काॅलेज के समीप सीतापुर रोड स्थिति आयशा गेस्ट हाउस में अपरान्ह 4 बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद वह स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। ‘‘आप’’ के प्रत्याशी जावेद जाफरी का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से सीधा मुकाबला है और आम आदमी पार्टी लखनऊ में भाजपा के वर्चस्व को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जावेद जाफरी जी के लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय ‘‘आप’’ कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in