Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का उत्तर प्रदेश में सघन चुनावी अभियान कल दिनांक 03 अप्रैल से प्रारम्भ, कल पहले दिन बिजनौर व अलीगढ़ का चुनावी दौरा

Posted on 03 April 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के उत्तर प्रदेश में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 03 अप्रैल सन् 2014 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 (दो) चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपने चुनावी दौरे में कल अर्थात् वृहस्पतिवार को पहली जनसभा जिला बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में एवं दूसरी जनसभा  अलीगढ़ जिले के नुमाईश मैदान (जी.टी. रोड) में सम्बोधित करेंगी।
जैसाकि सर्वविदित है कि सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और अब तक वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चण्डीगढ़, पष्चिम बंगाल, जम्मू-कष्मीर व मध्य प्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं और अब उनका 90 प्रतिशत समय उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान के लिये लगेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in