Categorized | लखनऊ.

दिनांक 1 व 2 अर्पैल, 2014 को आजाद टेक्निकल कैम्पस, लखनऊ द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी वार्षिेक समारोह ‘‘त्रिशा-2014‘‘ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Posted on 03 April 2014 by admin

दिनांक 1 व 2 अर्पैल, 2014 को आजाद टेक्निकल कैम्पस, लखनऊ द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी वार्षिेक समारोह ‘‘त्रिशा-2014‘‘ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस समारोह में आजाद टेक्निकल कैम्पस के अधीन संचालित 1-आज़ाद इंस्टीट्युट आफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालाजी 2-    अवध इंजीनियरिंग कालेज    3-आज़ाद इंस्टीट्युट आफ़ फार्मेसी एण्ड रिसर्च 4-आज़ाद डिग्री कालेज में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं ने बडे जोश एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टैेक्निकल कैम्पस के एडवाइजर प्रो0 (डा0) असलम फारूकी, डायरेक्टर प्रो0 (डा0) शफीक अहमद, डीन एवं स्टूडेंन्ट्स वेलफयर आफीसर श्री मोहम्मद उमर, सभी हैड आफ डिपार्टमेंट एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आजाद टेंैक्निकल कैम्पस के वाइस- चेयरमैन इंजी0 जमाल अहमद ने समारोह का उद्घाटन करते हुए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम को पूर्ण मनोबल एवं उत्साह के साथ सम्पन्न किये जाने पर बल दिया ताकि आज के बदलते परिवेश में स्टूडेंन्ट्स में व्याप्त संकोच को दूर कर, उनमें आत्म विश्वास की क्षमता का विकास हो सके। श्री अहमद ने प्रतिभाग कर रहे स्टूडेंन्ट्स एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आयोजकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आजाद टैक्निकल कैम्पस के डायरेक्टर प्रो0 (डा0) शफीक अहमद ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से पठन-पाठन के साथ- साथ जहाॅ स्टूडैंन्ट्स में व्यक्तिगत स्पर्धा व प्रबन्धकीय क्षमता का विकास होता है, वहीं दूसरी ओर स्टूडेन्ट्स में अग्रणी (लीडरशिप) क्षमता का भी विकास होता है।
त्रिशा-2014 में टैक्निकल कैम्पस के अधीन संचालित कालेजों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंन्ट एवं फार्मेसी में शिक्षारत स्टूडेंन्ट्स द्वारा श् ठंजजसम व िठंदकश् नाम से नाच, गाना, के साथ- साथ साहित्यिक, तकनीकी, फार्मेंसी, फैशन-शो, खेलकूद आदि प्रतियोगी स्पर्घाओं का भी सफलतापूर्व आयोजन किया गया जिसमें स्टूडेंन्ट्स द्वारा चढ-बढ कर हिस्सा लिया गया।
अंत में ‘त्रिशा-2014‘ के संयोजक प्रो0 सनावर आलम ने सभी प्रतिभागियों, कार्यक्रम के सहआयोजकों, समस्त एच0ओ0डी0 एवं स्टाफ तथा स्टूडेंन्ट्स के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिये शुभकामनाएॅ दीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in