Categorized | लखनऊ.

ओपेन डे समारोह में दिखाई छात्रों ने अपनी प्रतिभा

Posted on 03 April 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘‘ओपेन डे समारोह’’ का भव्य आयोजन  आज विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नन्हें-मुन्हें छात्रों ने अपनी कलात्मक व बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित इस समारोह में नन्हें-मुन्हें छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक स्वनिर्मित माॅडल एवं विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुओं का सजीव प्रदर्शन देखकर अभिभावक गद्गद हो गये। इस विशेष अवसर पर छात्रों ने अपनी कक्षाओं को बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया। फैन्प्टेसी वल्र्ड, पोएट्री वल्र्ड, साइंस लैब, सोशल स्टडीज़,  लिटरेचर लैब, म्यूजि़क, स्टोरी टेलिंग, हैण्डस आॅन मैथस, पर्यावरण, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, व्याकरण आदि विभिन्न विषयों पर आधारित क्लास रुम की सजावट को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जहाँ एक ओर प्री-प्राइमरी के बच्चों ने चित्रकला, फिंगर प्रिंटिंग व कागज के विभिन्न नमूने बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की वहीं दूसरी ओर प्राइमरी के बच्चों ने अपने नन्हें हाथों के कमाल से जीव-जन्तुओं की दुनिया को सजीव रूप दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे समूह गान, नृत्य, लघु नाटिका, कव्वाली, परकुशन बैण्ड आदि कार्यक्रमों एवं क्विज में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। इससे पहले, इन्टीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ के वाईस चान्सलर की पत्नी श्रीमती वसीम अख्तर ने मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर ‘ओपेन डे समारोह’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षा प्रणाली में वसुधैव कुटुम्बकम के महान आदर्श को ध्यान में रखते हुए विश्व एकता व विश्व शान्ति की शिक्षा दी जाती है। हमारा प्रयास है कि छात्रों को सभी विषयों में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवता की शिक्षा दी जाए जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो एवं यही बच्चे आगे चलकर टोटल क्वालिटी पर्सन बनेंगे। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इन नन्हें-मुन्हों में गजब का उत्साह और कला छिपी है और ‘ओपेन डे समारोह’ का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपने अन्दर छिपी कला कला का पूर्ण रूप से विकसित करने हेतु हर संभव अवसर प्रदान करना है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि आदर्श शिक्षा ही समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगी। सी.एम.एस. शुरू से ही विश्वव्यापी सोच और सभी विषयों में उत्कृष्टता के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करता है साथ ही उन्हें मानव जाति की सेवा करने के लिए तैयार करता है। हमें भावी पीढ़ी से बहुत आशायें हैं। इनकी जिज्ञासा और रुचि को इस तरह के कार्यक्रमों से बढ़ावा मिलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in