Categorized | लखनऊ.

केन्द्रीय होमियोपैथी परिषद के निर्वाचन हेतु

Posted on 03 April 2014 by admin

केन्द्रीय होमियोपैथी परिषद (सी.सी.एच.) के चुनाव हेतु गत 19 मार्च 2014 को अधिसूचना जारी कर दी गई है तथा गत 01 अप्रैल, को मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। इच्छुक होमियोपैथी चिकित्सकों द्वारा वेबसाइट- ूूूण्नचकहउमण्पद पर या निर्वाचन अधिकारी कैम्प कार्यालय से सम्पर्क करके मतदाता सूची की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 31 दिसम्बर 2013 तक पंजीकृत चिकित्सकों में से उ0प्र0 राज्य से, केन्द्रीय होमियोपैथी परिषद के लिए तीन सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी/विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा श्री अरिन्दम भट्टाचार्य ने दी है। उन्होने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाता अपना विवरण देख सकते है। सूची में कोई जानकारी गलत होने पर उसे सही कराने हेतु डाक से तथा ंतपदकंउण्ेजवतमे/हउंपसण्बवउ पर संशोधन हेतु अपना आवेदन पत्र भेज सकते हंै। मतदाता सूची में संशोधन हेतु 30 अपै्रल तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर ही विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार गत 01 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कल दिनंाक 03 अप्रैल 2014 के पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 तक प्रत्येक कार्य दिवसों में 15 अप्रैल तक नामाकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नामाकंन पत्रों की सूची निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा तथा वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जायेगी। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आवेदन पत्रों की छटनी की जायेगी साथ ही प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्रों की वापसी भी 25 अप्रैल 2014 तक लिये जा सकेंगे।
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि वैध पाये गये प्रत्याशियों की सूची आगामी 30 अप्रैल को निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूचना-पट तथा वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 01 मई से 30 मई, 2014 तक मतदाताओं को मत-पत्र भेजा जायेगा तथा निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मतपत्रों के प्र्राप्त होने की अन्तिम तिथि आगामी 15 जून 2014 निर्धारित  की गई है। 17 जून 2014 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से मतगणना होगी और मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। चुनाव से सम्बन्धित अन्य जानकारी चुनाव अधिकारी के कैम्प कार्यालय के दुरभाष-न0 0522- 2627729 पर प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in