Categorized | लखनऊ.

भाजपा और बसपा की कई नामचीन हस्तियां आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई।

Posted on 02 April 2014 by admin

भाजपा और बसपा की कई नामचीन हस्तियां आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए यह उम्मीद जताई कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनावों में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों को जीत हासिल होगी। इस मौके पर कारागार मंत्री/प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, मंत्री श्री राजा अरिदमन सिंह, साॅसद श्री दर्शन सिंह यादव, प्रदेश महासचिव डा0 सी0पी0 राय, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे।
श्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व साॅसद, फतेहपुर डा0 अशोक पटेल, मेयर आगरा श्री इंद्रजीत आर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। बसपा के पूर्व राज्यमंत्री श्री संजय गर्ग और सहारनपुर के सभासद श्री मोहर्रम अली और फतेहाबाद के बसपा विधायक श्री छोटेलाल वर्मा के परिवारीजनो-उनके भाई        श्री मानसिंह, बेटों श्री रामसनेही वर्मा, श्री लक्ष्मीकान्त वर्मा, श्री महेन्द्र वर्मा तथा भतीजों श्री ओमवीर सिंह वर्मा, श्री राम शरण वर्मा,श्री राज वर्मा को भी उन्होने समाजवादी पार्टी में शामिल किया। इससे पूर्व फतेहाबाद केे विधायक श्री छोटेलाल वर्मा के सैकड़ों समर्थकों ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंट की और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
डा0 अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष डा0 लालजी प्रसाद निर्मल तथा श्री रामनिवास शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख फतेहपुरी सीकरी एवं श्री अजय अग्रवाल,  श्री नरेश गोयल, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल, सहारनपुर, गुड्डू गर्ग, खैरागढ़ आगरा को भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, समाजवादी सरकार की श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में मिली उपलब्धियों से प्रभावित होकर अपना दल छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए हैं। उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताई। सभी ने कहा कि वे फिरकापरस्त ताकतों को पराजित करने के काम में जी जान से लगेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in