Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज कहा

Posted on 02 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज कहा कि वाराणसी में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से रिकार्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास बनायेंगे। उन्होंने कहा वाराणसी में एकतरफा मुकाबला है। देश में मोदी की लहर है। श्री शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे अधिक संसदीय क्षेत्रों में विजयी हो सबसे बड़े दल के रूप मंे रहेगी। श्री शाह ने उत्तर प्रदेश में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों को बदले जाने की खबरों का जोरदारी से खण्डन किया। उन्होंने कहा मोदी गुजरात से आ रहे है। जैसा विकास वहां हुआ है वैसा ही यहां पर होगा।
प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज दावा किया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से रिकार्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज करके इतिहास बनाएंगे। श्री शाह ने वाराणसी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के देश का अगल प्रधानमंत्री होने में कोई शक नही है। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी और मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री हांेगे। उन्होंने दावा किया कि देश में मोदी की लहर चल रही है और वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता कह रहे है कि अब तक किसी अन्य चुनाव में ऐसा उत्साह नहीं देखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों को बदले जाने सम्बंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा फतेहपुर सीकरी सीट को छोड़कर हम किसी सीट पर पार्टी उम्मीदवार बदलने के बारे में नही सोच रहे है। सभी 77 सीटों पर जो उम्मीदवार तय है वही लड़ेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के लिए जुटे। जो व्यवस्था और दायित्व कार्यकर्ताओं को दिये गये है, उन्हें पूरी तन्मयता से करें। वातावरण भाजपा के पक्ष में है। सुशासन और विकास के लिए देश मोदी जी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के लिए तैयार है।
उन्होनें कहा वाराणसी की नदियों की दशा में सुधार लाना भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की वरीयता में है। श्री शाह ने कहा वाराणसी में वरूणा व अस्सी नदियों की दशा बेहद ही दयनीय है। इसमें तत्काल सुधार की बहुत जरूरत है। पौराणिक नदी अस्सी अतिक्रमण की चपेट से पूरी तरह बर्बाद होकर नाले में तब्दील हो गई है। दूसरी ओर, नालों का पानी ढ़ोती वरूणा पर बना सिचाई विभाग का फाटक 28 मार्च को टूट गया। इससे नदी का पूरा पानी ही बह गया है। उन्होने जल संरक्षण व नदियों को लेकर हुए सवालों का जवाब देते हुए साबरमती नदी के उद्धार का हवाला देते हुए वादा किया कि वरूण व अस्सी का मसला भाजपा प्रत्याशी का सर्वोच्च स्थानीय एजेंडा होगा। उन्होंने कहा चुनाव सकारात्मक मुद्दों पर हो यह हमारी कोशिश होगी।
श्री शाह ने कहा हिन्दुस्तान के सविंधान की रचना के बाद भाजपा के लिये ऐसी लहर दिख रही है जिसमे हर तबके हर उम्र के लोगों में मोदी जी के लिए परिवर्तन करने का संकल्प ले लिया है।। पूरे देश के साथ ही उ0प्र0 के लोग भी मोदी जी को ताकत देने का काम कर रहे है। जिसमे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी भूमिका रहने वाली है। जबकि पश्चिम उ0प्र0 में चुनाव के पहले चरण में होने वाली दस में दस सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लड़ रहे है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। सभी कलाओं से पूर्ण बाबा विश्वनाथ जिसके मालिक है। वाराणसी लघु भारत का भी प्रतीक है। मेरी वाराणसी के लोगों के साथ बैठक हुई मै दावे के साथ कह सकता हूँ कि आजादी के बाद हम सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे है। उन्होंने  कहा श्री मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कारण पूर्वाचल व बिहार की कई सीटों पर पार्टी को फायदा मिलेगा। उ0प्र0 में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों को जीतने वाली पार्टी बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in