Categorized | लखनऊ.

जन स्वास्थ्य रक्षकों की ओ0सी0आर0 भवन में हुयी विशाल सभा में समाजवादी पार्टी के विधायक एवंज न स्वास्थ्य रक्षक संगठन के साक्षक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनने के बाद जन स्वास्थ्य रक्षकों का समायोजन किया जायेगा।

Posted on 02 April 2014 by admin

जन स्वास्थ्य रक्षकों की ओ0सी0आर0 भवन में हुयी विशाल सभा में समाजवादी पार्टी के विधायक एवंज न स्वास्थ्य रक्षक संगठन के साक्षक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनने के बाद जन स्वास्थ्य रक्षकों का समायोजन किया जायेगा।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि जनता पार्टी की सरकार ने सन् 1977 में जन स्वास्थ्य रक्षकों की भर्ती की थी यह जनस्वास्थ्य रक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को घर पर दवा वितरण का कार्य करते थे। इस योजना को 2002 से बन्द कर दिया गया था जिसे पुनः शुरू कराया जायेगा।
जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के अध्यक्ष श्री के0पी0 सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य रक्षकों के समायोजन के लिए शासन द्वारा सूची तैयार करायी जा रही है।
बैठक में सपा विधायक ने पदाधिकारियों का आहवान करते हुए बताया कि उ0प्र0 के सभी स्वास्थ्य रक्षक अपने अपने सपा उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने हेतु गांव गांव सपा की नीतियों को पहुंचाने बैठक को श्री रामचन्दर यादव, संगठन प्रवक्ता एवं लोकतंत्र प्रान्तीय, हरगोविन्द भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाराम यादव का0 प्रभारी राम नरायन साई, उपाध्यक्ष श्रीराम वर्मा, वी0एल0 विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राम सिंगार दूबे व0 उपाध्यक्ष कैलाश कोषाध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in