Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बरेली में भारत विकास रैली को सम्बोधित करते हुए कहा

Posted on 02 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बरेली में भारत विकास रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार अपनी नाकामियों से घबराई हुई है। उन्होने कांगे्रस पर निशाना साधते हुए कहा कि बरेली की जनता स्वयं यह देख ले कि रायबरेली और बरेली में क्या अंतर हैं? दिल्ली की सरकार रायबरेली को तो याद रखती है परन्तु बरेली को भूल जाती है। उन्होने कहा कि अब बरेली में झुमका नही बल्कि सबका के गिरने का समय है। यानि सपा, बसपा और कांगे्रस का पतन निश्चित है।
श्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही कांगे्रस को गरीबों की याद आती है। चुनाव आते ही कांगे्रसी गरीब, गरीब गरीब की माला जपने लगते है। दिल्ली सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों ने अपनी सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई, कांगे्रस की नीतियों के कारण ही देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, मंहगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने दावा दिया कि भाजपा जनता के साथ जुड़कर जनता के अनुसार विकास की नीतियों की रूपरेखा तैयार करेंगी।
श्री मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए वह लोग क्या जाने गरीबी क्या होती है? उन्होंने दिल्ली में बैठे लोगों ने देश को बर्बाद किया। पिछले 10 वर्षों में लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। कांगे्रस के लिए तो 365 दिन अप्रैल फूल है और वह लोगों को बेवकूफ बनाती है। श्री मोदी ने कहा कि जब भाजपा ने घोषणा की थी कि मोदी हमारे पीएम पद के उम्मीदवार होंगे तब कांगे्रस खुशी मना रही थी लेकिन अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि जब अगला प्रधानमंत्री 300 सीटों लेकर संसद में बैठेगा तो दुनिया भी उसकी बात सुनेगी। श्री मोदी ने लोगों से बरेली में कांगे्रस, सपा और बसपा को हराने की अपील की।
उन्होने  कहा कि किसान अपना पेट भरने को अनाज पैदा नही करता बल्कि वह गरीब से गरीब व्यक्ति के पेट भरने के लिए आनाज पैदा कर संतोष पाता है। लेकिन वहीं अनाज चूहे खाते है, सड़ता रहता है, पानी में खराब होता रहता है तो किसान को कष्ट होता होगा। कांग्रेस की सरकार ने अनाज सड़ने दिया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गरीब जनता को बांट दिया जाये परन्तु केन्द्र सरकार ने देश की सर्वोच्च न्यायापालिका का निरादर करते हुए 80-90 पैसे में वह अनाज शराब के कारोबारियों को बेच दिया। इससे देश के किसान, गरीब और बेसहारों का अपमान हुआ है।
उन्होने कांगे्रस पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार में पिछले 10 सालों के कार्यकाल में आम जनता का जीवन में बदतर हुआ है। सरकार की नीतियों से किसी का भला नही हुआ, कोई परिर्वतन नहीं हुआ जीवन में कुछ भी नही बदला, नारी को सम्मान व युवाओं को रोजगार नही मिला, सभी में असंतोष व्याप्त है। देश हित में कांग्रेस को विदाई कर देनी चाहिए।
श्री मोदी ने रैली में देरी से आने के लिए माफी मांगते हुए बताया कि उनके हेलिकाप्टर को दिल्ली में करीब दो घंटे तक रोका गया था। श्री मोदी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथाॅरिटी पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारी कम दृश्यता का बहाना बनाकर उनके हेलिकाप्टर को उड़ने की इजाजत नही दे रहे थे।
श्री मोदी ने कहा कि बरेली का मांझाा उद्योग बेहाल है, क्योंकि मांझा चीन से आ रहा है और लखनऊ सो रहा है। उन्होने कहा कि यदि बरेली का मांझाा नही है तो हमारी पतंगों में भी दम नही है। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में मुसलमान पतंग बनाते है और पतंगों का व्यापार 500 करोंड़ के पार पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बरेली में झुमका नही बल्कि सबका (समाजवादी, बहुजन समाज पार्टी, कांगे्रस) का गिरना तय है।
श्री मोदी ने कांगे्रस के घोषणा पत्र को धोखा पत्र कहा। उन्होने कांगे्रस के 2009 के घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए कहा कि उसमें भी कांगे्रस नीत यूपीए सरकार ने कहा था कि हर परिवार को रोजगार दिया जायेगा, लेकिन इन पांच वर्षो में क्या किसी को रोजगार मिला, बल्कि मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार-घोटाले को एक नया आयाम दिया गया। उन्होंने प्रदेश की जनता से पूॅछा कि क्या आपकों भरोसा है कि यह सरकार आपके साथ न्याय करेंगी। लखनऊ सोया हुआ है और दिल्ली की नींद ही नही खुल रही है। उन्होंने कहा कि आज देश को बचाना है, किसान को बचाना है तो देश में स्थिर, मजबूत व पूर्ण बहुमत की सरकार की आवश्यकता है। इसके लिए भाजपा को विजयी बनाये।
उन्होने सपा सरकार के मुखिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमने गुजरात से उन्हे शेर दिये थे लेकिन गुजरात के शेरों को संभालना उनके बस की बात नही। इसीलिए सपा मुखिया ने उसे पिंजरे में रखा। उन्होने कहा कि सपा मुखिया अपने परिवार के साथ आये और गुजरात में देखे कि गुजरात में शेर कैसे खुलेआम खुले में रखे जाते है वह भी शेर दिल लोगों के साथ जीना चाहते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in