Categorized | लखनऊ.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह से साहू महासभा का प्रतिनिधि मण्डल मिला- राजनैतिक भागीदारी प्रदान कर सामाजिक न्याय करें- दिलीप साहू।

Posted on 02 April 2014 by admin

उ0प्र0 में, साहू तेली समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग को लेकर साहू युवा महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप साहू के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह से उनके आवास पर मिला व समाज के समस्याओं से उन्हे अवगत कराया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि लोकसभा के हो रहे चुनाव में प्रदेश के किसी भी साहू तेली समाज के व्यक्ति को लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाना साहू समाज के साथ राजनैतिक व सामाजिक अन्याय है। प्रदेश में साहू समाज के साथ हो रहे इस राजनीतिक व सामाजिक अन्याय को समाप्त कर साहू समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व प्रदान कर सामाजिक न्याय किया जाय।।
श्री साहू ने कहा कि प्रदेश का 90 प्रतिशत साहू तेली समाज भाजपा का परम्परागत वोटर होने के बावजूद भी भाजपा में राजनैतिक शून्यता पर है। श्री साहू ने भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह से कहा कि साहू समाज की इस राजनैतिक शून्यता को समाप्त करें व समाज को राजनीतिक भागीदारी प्रदान करते हुए सामाजिक न्याय करें
उक्त प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से महेश साहू दद्दू,उ0प्र0 साहू युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार साहू, रवि साहू, शुभम गुप्ता, दीपू साहू, श्रवण साहू आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in