Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि लोकसभा चुनावो में भाजपा की चुनौती है

Posted on 01 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि लोकसभा चुनावो में भाजपा की चुनौती है लेकिन समाजवादी पार्टी के रहते वे कभी सफल नहीं होगें। समाजवादी पार्टी ही भाजपा को परास्त करेगी। भाजपा और कांग्रेस का बहुमत नहीं आएगा। यूपी में भाजपा हारी तो नरेन्द्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगें। उन्होने मुस्लिम भाइयों को चेताया कि भाजपा और बसपा का रिश्ता अटूट है और कांग्रेस की भूमिका भी संदेह से परे नहीं है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां सुन्नी उलेमा काउंसिल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष श्री रियाज अहमद के साथ मौलाना इंसाफ, मौलाना अब्दुल गनी, मौलाना हकीकउल्ला (अमेठी) तथा अन्य कई प्रतिष्ठित उलेमा मौजूद थे। इस मौके पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, खनिज मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी उपस्थित थे। अ0भा0 मुस्लिम जोगी समाज ने भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंटकर उन्हें समर्थन दिया।
श्री यादव ने याद दिलाया कि हिन्दुस्तान की आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत के निर्माण में मुसलमानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने मुस्लिम भाइयों को पाकिस्तान जाने से रोका और आश्वासन दिया था कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। देश की सीमाओं की रक्षा में अब्दुल हमीद की शहादत कभी भूली नहीं जा सकती। दस्तकारी से लेकर मिसाइल तक मुसलमानो की देन है।
नेताजी ने कहा कि किसानों और मुसलमानो का देश की तरक्की में 80 प्रतिशत योगदान है। हिन्दू, मुस्लिम एकता ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है। उन्होने कहा कि संविधान की रक्षा में उन्होने बाबरी मस्जिद बचाई। धर्मनिरपेक्षता का उन्होने चोट नहीं पहुॅचने दी। उन्होने भारत पाक, बंगलादेश महासंघ की भी वकालत की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हम इंसाफ की खातिर ही मुसलमानो के साथ हैं। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिमो की दयनीय हालत का चित्रण है। निरक्षर और गरीब सबसे ज्यादा मुसलमान है। उर्दू को खत्म करने की साजिशें हो रही है जबकि अंग्रेजी से ज्यादा उर्दू पढ़ने वालों की तादाद है। उर्दू को जिन्दा रखना है। उर्दू अखबारो को विज्ञापन नहीं मिलता है। ये मसले हमने संसद में उठाए हैं।
श्री यादव ने कहा कि मेरठ, मलियाना, मुरादाबाद के दंगे कांग्रेस के जमाने में हुए जिसमें सैकड़ों मुसलमान मारे गए। मुजफ्फरनगर की घटना अफसोसनाक है पर समाजवादी सरकार ने उस पर दो दिन में काबू पा लिया। सांप्रदायिक नेता सफल नहीं हुए। समाजवादी सरकार ने पीडि़तों को तमाम राहतें दी। नौकरी भी दी।
उन्होने कहा मुसलमानों ने हमेशा उनका साथ दिया है तो समाजवादी पार्टी ने अपने सरकार में मुसलमानो की बड़ी संख्या में पुलिस में भर्ती की। हाईसकूल पास मुस्लिम लड़कियों को 20 हजार रूपए दिए जा रहे है। पढ़ाई की सुविधा के साथ फीस माफी की गई है। योजनाओं में 20 प्रतिशत की भागीदारी मुस्लिमो की होगी। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार जनता की सरकार है और वह जनता के लिए ही काम कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में मुस्लिमो का कत्ले आम किया। महिलाओं को बुरी तरह अपमानित और पीडि़त किया। 89 प्रतिशत महिलाएं गरीब मजदूर है जबकि 37 प्रतिशत गम्भीर बीमारी की शिकार है। समाजवादी पार्टी के दिल्ली की सरकार में आने पर किसानों, मुसलमानो और नौजवानों के लिए खासकर ज्यादा बजट होगा।
अखिल भारतीय मुस्लिम जोगी समाज ने अल्लाह को गवाह मानते हुए लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को तन-मन-धन से समर्थन देने का इरादा जताया है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यासीन पहलवान के नेतृत्व में आए सैकड़ों जोगियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से भेंट की और उन्हें अपने समाज के पूर्ण सहयोग का वचन दिया। समाज ने अनुसूचित जाति में उन्हें शामिल किए जाने की मांग भी की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उपेक्षित वर्गो के साथ है। गरीबों की  हमदर्द है। देश में भयंकर आर्थिक विषमता है। लोकतंत्र मुठ्ठीभर हाथो में कैद हो गया है। लेकिन अब परिवर्तन आ रहा है। यूपी में जनता की सरकार है। अब आप लोगों ने लखनऊ आना सीख लिया है। बस दिल्ली पहुॅचना बाकी है। समय आ गया है कि लोकतंत्र में वोट की ताकत का आप इस्तेमाल करें। आपके पास राजनीतिक ताकत है, भले ही दौलत न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in