Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया

Posted on 01 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी में आज श्री शकील अली, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, बांदा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा क्षेत्र अम्बेडकरनगर के श्री राम निषाद, अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश पीस पार्टी के साथ राष्ट्रीय निषाद संघ, पीस पार्टी और बसपा के भी कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी ने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को जिताने का भरोसा दिलाया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सहकारिता, लोक निर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब समाजवादी पार्टी का परचम दिल्ली तक लहराएगा। इस मौके पर कारागार मंत्री/प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, पर्यटन मंत्री श्री ओमप्रकाश सिंह, दुग्ध विकास मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा, श्री राम सकल यादव, जिलाध्यक्ष, अम्बेडकरनगर तथा  श्री शमीम बांदवी, जिलाध्यक्ष बांदा भी मौजूद थे।
अम्बेडकरनगर के सर्वश्री अजहर नसीम उर्फ सानू, प्रदेश महासचिव पीस पार्टी, उपदेश तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा पीस पार्टी, कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष पीस पार्टी, केदारनाथ यादव, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी बसपा, अमित यादव, युवा नेता बसपा सहित राष्ट्रीय निषाद संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजाराम निषाद, महामंत्री श्री कुलदीप निषाद, श्री अमरीश वर्मा, पूर्व सदस्य जिला पंचायत, राम किशोर, सदस्य जिला कार्यकारिणी बसपा एवं राजेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर संगठन आदि तमाम साथी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। ये सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री राममूर्ति वर्मा के पक्ष में प्रचार करेगें।
श्री शकील अली, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा, कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। इनमें कई ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, वकील, बसपा नेता तथा व्यापार मण्डल बांदा के कई पदाधिकारी शामिल है। समाजवादी पार्टी में प्रमुख रूप से शामिल हुए है सर्वश्री जनाब अयूब खान, ग्राम प्रधान गुगौली, पंजाबी ग्राम प्रधान शिव, अशफाक हुसैन, पूर्व ब्लाक प्रमुख बबेरू, असलम भाई बसपा इनके अतिरिक्त अलीगंज, हथौड़ा जरैली कोरी, छनेहरा, हाथी खाना, हरदौली, फूटाकुआं खाईपार, आजादनगर के कई प्रमुख लोग भी समाजवादी पार्टी में आ गए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in