Categorized | लखनऊ.

कानपुर नगर लोकसभा चुनाव की तैयारियो मे जुटे भा.ज.पा कानपुर महानगर संगठन की आज भा.ज.पा कार्यालय नवीन मार्केट, मे दोपहर 3ः00 बजे एक बृहद बैठक हुयी।

Posted on 01 April 2014 by admin

कानपुर नगर लोकसभा चुनाव की तैयारियो मे जुटे भा.ज.पा कानपुर महानगर संगठन की आज भा.ज.पा कार्यालय नवीन मार्केट, मे दोपहर 3ः00 बजे एक बृहद बैठक हुयी। इस बैठक मे महानगर के समस्त जिलापदाधिकारियो व मण्डल अध्यक्ष गणो ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भा.ज.पा कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने की एंव बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री भूपेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
बैठक मे चुनाव की तैयारियो पर चर्चा करते हुये भा.ज.पा महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने कहा कि चुनाव मे मात्र 30 दिन शेष रह गये है। उन्होने कहा कि बहुत जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेता एंव अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षा विद् के प्रत्याशी होने से पूरे महानगर मे अति उत्साह का वातवरण है। उन्होने कहा कि विरोधियो की नीद उड गयी है। सभी विपक्षी दलो के प्रत्याशी अपनी हार को सुनिश्चित देखकर भा.ज.पा की बैठको मे माहौल को बिगाडने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। कल की घटना की चर्चा करते हुये श्री मैथानी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा स्पष्ट है कि अनुशासन हीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। चाहे वो किसी भी स्तर का कार्यकर्ता हो। उन्होने कहा कि आज समाचार-पत्रो मे प्रकाशित पार्टी कार्यकर्ताओ के द्वारा अमर्यादित आचरण के लिये निलम्बन के पश्चात कारण बताओ नोटिस जारी किये जायेगे एंव सन्तोष जनक उत्तर प्राप्त न होने पर यह कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिये निष्कासित किये जायेगे। श्री मैथानी ने कहा कि नामांकन से पहले पूरे महानगर मे सभी बूथ समितियो का सत्यापन कर लिया जाना चाहिये। श्री मैथानी ने कहा कि कार्यकर्ताओ का चुनाव मे उत्साह देखते हुये मै यह कह सकता हूँ कि हम लाखो मतो से यह चुनाव जीतेगे।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्वश्री मणिकान्त जैन, भूपेन्द्र त्रिपाठी, सुनील बजाज, चिन्ता सिंह चन्देल, सत्येन्द्र पाण्डेय, रघुराज सरन गुप्ता, धर्मप्रकाश गुप्ता, राधा दुबे, अनिल दीक्षित, अनीता गुप्ता, दीपक सिंह, जगदीश तिवारी, जगदीश राठौर, शशीकान्त शर्मा, उपेन्द्र पासवान, रमेश चन्द्र कुरील, फैसल सिद्दीकी, अनीता त्रिपाठी, अनुपम मिश्रा, शम्भू नाथ मिश्रा, विजय मिश्रा, अमित बाथम, रमाशंकर अग्रहरि, रामू मिश्रा, सुरेश बाजपेयी, चन्द्रमणि चैबे, वीरेश त्रिपाठी, आशीष बाजपेयी, विनय मिश्रा, सुधीर गुप्ता, चन्द्रमणि चैबे, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in