Categorized | लखनऊ.

‘किड्स फेयर’ में सी.एम.एस. छात्रों ने दिखायी बहुमुखी प्रतिभा

Posted on 01 April 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में  आयोजित ‘किड्स फेयर-2014’ में नन्हें-मुन्हें छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। समारोह की खास बात यह रही कि इसमें सी.एम.एस. के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी की और पेन्टिंग, हैण्डराइटिंग, बेबी शो, फैन्सी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं  में अपनी बहुुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक स्वनिर्मित माॅडल एवं विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुओं का सजीव प्रदर्शन देखकर अभिभावक गद्गद हो गये।   ‘किड्स फेयर’ के अन्तर्गत बच्चों की माताओं के लिए भी अत्यन्त रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें माताओं ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सलाद डेकोरेशन, हेल्दी टिफिन, गायन एवं बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट आदि प्रतियोगिताओं में माताओं की सृजनात्मक क्षमता देखते ही बनती थी। ‘किड्स फेयर-2014’ की प्रतियोगिताएं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुईं जबकि पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय परिसर के बगल में जय-जगत पार्क में सम्पन्न हुआ।
किड्स फेयर के अन्तर्गत जहाँ एक ओर विभिन्न प्रतियोगिताओं में छोटे-छोटे बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर सामने आयी तो वहीं दूसरी ओर छात्रों द्वारा प्रस्तुत हस्तनिर्मित अनेक कलाकृतियों ने दर्शकों को दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। बेबी शो, फैन्सी डेªस व पेन्टिंग प्रतियोगिताओं में छात्रों की प्रतिभा देखकर दर्शक तालिया बजाने पर मजबूर हो गये। इसके अलावा भी छात्रों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सायं सत्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों ने शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिये।
इस अवसर पर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमा सुब्रमणियम ने कहा कि सी.एम.एस. बालकों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है। हमारा का प्रयास है कि प्रत्येक बालक की मनःस्थिति एवं आदत इस प्रकार की बन जाये कि वे पूर्ण मनोयोग एवं पूर्ण समर्पण की भावना से अपने कार्य में निरन्तर चिन्तन, मनन और अविरल प्रयास कर चरम सीमा तक पहुँचे बिना चैन की सांस न लें। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर अभिभावकों को स्कूल की गतिविधियों में रूचि लेने के लिए धन्यवाद दिया व सभी छात्रों को भविष्य में तरक्की करने के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in