Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंग्रेस कमेटी कार्यालय में विगत 28मार्च 2014 को बिना किसी पूर्व सूचना के सैंकड़ों लोगों द्वारा लाठी-डंडे व असलहे से लैस होकर घुस आने एवं कार्यालय

Posted on 01 April 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कंग्रेस कमेटी कार्यालय में विगत 28मार्च 2014 को बिना किसी पूर्व सूचना के सैंकड़ों लोगों द्वारा लाठी-डंडे व असलहे से लैस होकर घुस आने एवं कार्यालय में ‘भारतीय जनता पार्टी -जिन्दाबाद-कांग्रेस पार्टी-मुर्दाबाद-हमें बुन्देलखण्ड दो’ के  नारों के साथ कार्यालय भवन के अन्दर घुसकर शीशे तोड़ने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और पदाधिकारियों पर भी हमला करने की घटना को लेकर आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृह मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में अपरान्ह 1बजे प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से मिला और ज्ञापन सौंपकर प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय में हुई घटना के दोषी हमलावरों एवं अधिकारियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में श्री रामकृष्ण द्विवेदी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री जुबेर खान, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी, कोषाध्यक्ष श्री हरीश बाजपेयी, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, महासचिव डाॅ0 आर0 पी0 त्रिपाठी, श्री प्रमोद सिंह एवं श्री ओंकारनाथ सिंह, सचिव श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, संगठन मंत्री श्री शंकील फारूकी शामिल रहे।
महामहिम राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन की प्रति संलग्न है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in