Categorized | लखनऊ.

सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने किया सघन जनसम्पर्क

Posted on 31 March 2014 by admin

राज्य सभा सांसद डाॅ0 संजय सिंह सुलतानपुर लोकसभा की प्रत्येक ग्रामसभाओं में लगातार सघन दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी पत्नी रानी अमीता सिह को सुलतानपुर से जिताने की अपील कर रहे हैं। आज इन्होंने भदैंया ब्लाक की मीरानपुर न्याय पंचायत के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों अमारी पतीपुर, संसारीपुर, बिलावलपुरर तकिया, सिन्दुवा, बेलसौना, अर्जुनपुर बेलसौना, मीरानपुर रतनपुर, ज्ञानीपुर, भीखमपुर, दाउदपट्टी, केसापट्टी बजेठी का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुवात अमारी पतीपुर ग्राम से की। उसके बाद संसारीपुर में विजय कुमार हरिजन एवं राम आसरे हरिजन की पत्नी की हुई आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद इन्होंने ग्रामों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 सिंह ने कहा कि सुलतानपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सार्थक और ठोस पहल हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी रानी अमीता सिंह मेरे द्वारा शुरु किये गये कार्यों को आगे बढ़ायेंगी और सुलतानपुर विकास के पथ पर दौड़ेगा।इस अवसर पर श्री राम नायक दूबे, वीरेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह, वंशीधर तिवारी, मनोज सिंह, इन्द्रजीत सरोज सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in