Categorized | लखनऊ.

बलिया, भदोही और शाहजहाॅपुर के जिला अधिकारियों को निर्वाचन आयोग ने स्थानांरित किया तीन उप जिला अधिकारियों का भी स्थानांतरण

Posted on 31 March 2014 by admin

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के तीन जनपदों के जिला अधिकारियों एवं तीन जनपदों के उप जिला अधिकारियों(एसडीएम) के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के निर्देश दिये है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव को श्री यशवन्त राव के स्थान पर बलिया जनपद का जिला अधिकारी बनाया गया है। श्री रणवीर प्रसाद को श्री चन्द्रकान्त पाण्डेय के स्थान पर सन्तरविदास नगर(भदोही) का जिला अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीमती अपर्णा यू को शाहजहाॅपुर का जिला अधिकारी बनाया गया है। अभी तक श्री विजय वी पन्त  शाहजहाॅपुर के जिला अधिकारी थे।
श्री सिन्हा ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त श्री अरूण कुमार-।। की तैनाती बाॅदा जनपद सदर में तैनात उप जिलाधिकारी के पद पर श्री चन्द्रभान सिंह के स्थान पर की गयी है। श्री अमरीश कुमार श्रीवास्तव को श्री भैर पाल के स्थान पर एटा जनपद के अलीगंज का उप जिलाधिकारी बनाया गया। इसी प्रकार श्री अविनाश सक्सेना को श्री प्रहलाद के स्थान पर फरूर्खाबाद जनपद के कायमगंज के उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये है कि स्थानारित सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर आगामी 31 मार्च, 2014 की सायं 5 बजे तक अपना कार्यभार अवश्य कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in