Categorized | लखनऊ.

लखनऊ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भारी अंतर से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गया है।

Posted on 31 March 2014 by admin

लखनऊ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भारी अंतर से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गया है। प्रचार के क्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने चारबाग स्थित रेलवे कालोनी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक किया। बैठक में श्री सिंह ने कहा कि आज देश मंहगाई व भ्रष्टाचार के बोझ के तले कराह रहा है। प्रदेश की सपा-बसपा की सरकारों ने पिछले 10-12 सालों में जातिवाद व तुष्टीकरण का जहर बो कर महौल को दूषित कर दिया है। उन्होंने देश को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि लखनऊ से राजनाथ सिंह के विजयी होने पर अटल जी की गौरवमयी परम्परा बरकरार रहेंगी और लखनऊ में विकास का पहिया दौड़ने लगेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in