Categorized | लखनऊ.

मुस्लिम नेता बेतुकी बयानबाजी से परहेज करें- कलीम खान

Posted on 31 March 2014 by admin

इंडियन माइनारिटी फं्रट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा चुनाव में अच्छी छवि के मुस्लिम उम्मीदवारों को जिताएं
लखनउ 30 मार्च। भारतीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान ने कहा आज कहा है कि मुस्लिम नेताओं को चाहिए कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरा बेजा बयानबाजी न करें और ऐसी बयानबाजी करने से परहेज करें। उन्होेने कहा कि इस तरह की बेजा बयानबाजी से सिर्फ माहौल खराब होगा और इससे कोई फायदा हासिल होने वाला नहीं हैं। श्री ,खान ने सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद के बयान को गलत बताते हुंए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होेंने कहा कि इमरान को कोई भी बयान देने से पहले सोचना चाहिए और ऐसा कोई भी बयान देने से परहेज करना चाहिए।
अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कलीम खान और उपाध्यक्ष अमीनुद्दीन नदवी ने आज संयुक्त बयान में कहा कि इमरान मसूद के बयान से सिर्फ उनका ही नुक्सान होगा और दूसरों को इसका फायदा मिल जाएगा। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को चााहिए कि वह अच्छी छवि के प्रत्याशियों को ही जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के बजाए सिर्फ और सिर्फ अच्छी छवि के मुस्लिम उम्मीदवारों को जिताएं तो इसका फायदा निश्चय ही मुसलमानों को होगा और ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम प्रतिनिधि निर्वाचित होकर संसद में पहुंचेंगे।श्री खान और श्री अमीनुद्दीन ने कहा कि साम्प्रदायिकता के खिलाफ कोई भी ऐसा बयान न दें जिससे साम्प्रदायिक लोगो को इसका फायदा हो और चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों के साथ ही अन्य सेक्युलर प्रत्याशियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़े। दोनो नेताओं ने कहा कि जहां तक संभव हो इस तरह की बेतुकी बयानबाजी से परहेज किया जाए। भारतीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कलीम खान ने भाजपा में शामिल होने वाले साबिर जिन्हें बाद में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, के मामले में जांच कराकर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in