Categorized | लखनऊ.

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के द्वितीय चरण हेतु 151 प्रत्याशी मैदान में तृतीय चरण हेतु आज 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

Posted on 31 March 2014 by admin

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के द्वितीय चरण हेतु कुल 200 आवेदन पत्र राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किया गया है जिसमें 25 उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र वापस लिये तथा नामांकन पत्रों की जाॅच में 24 आवेदन पत्र अपूर्ण पाये गये है। इस प्रकार द्वितीय चरण के चुनाव हेतु कुल 151 प्रत्याशी मैदान में है।
यह जानकारी देते हुए यहाॅ मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि 11 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में द्वितीय चरण हेतु लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-5 नगीना से 15, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-6 मुरादाबाद से 18, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-7 रामपुर से 12, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-8 सम्भल से 13, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-9 अमरोहा से 15, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-23 बदायॅू से 15, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-24 आॅवला से 13, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-25 बरेली से 14, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-26 पीलीभीत से 12, लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-27 शाॅहजहाॅपुर से 13 एवं लोेकसभा निर्वाचन क्षेत्र-28 खीरी से 11 उम्मीदवार मैदान में है। इस प्रकार द्वितीय चरण हेतु कुल 151 प्रत्याशी मैदान में है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों की जाॅच के दौरान नगीना मंे 1, सम्भल में 3, अमरोहा में 3, बदायॅू में 1, बरेली में 1, पीलीभीत में 11, शाॅहजहाॅपुर में 1 तथा खीरी मंे 3 नामांकन पत्र अपूर्ण पाये गये है। नगीना से 3, मुरादाबाद से 3, रामपुर से 1, सम्भल से 2, अमरोहा से 2, बदायूॅ से 1, आॅवला से 1 बरेली से 10, तथा खीरी से 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिये। द्वितीय चरण के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार मुरादाबाद में 18 तथा सबसे कम खीरी से 11 प्रत्याशी मैदान में है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के तीसरे चरण हेतु आज कुल तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in