Categorized | लखनऊ.

भारी मतों से राजनाथ सिंह को जिताये- डा0 दिनेश शर्मा।

Posted on 31 March 2014 by admin

सांसद लखनऊ लालजी टण्डन एवं महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने आज बैठके कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि रिकार्ड मतों से राजनाथ सिंह को जिता कर संसद भेजना है। श्री टण्डन ने आज चैक व अपने सरकारी आवास पर बैठक की। महापौर ने अपने आवास पर बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर, जय प्रकाश चतुर्वेदी, जयपाल सिंह व अमित पुरी भी मौजूद थे।
श्री राजनाथ सिंह को जिताने के लिए आज शहर भर में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में सांसद लालजी टण्डन, महापौर दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व नीरज सिंह, पूर्व विधायकगण तथा महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रातः 8 बजे लालकुॅआ वार्ड में घर-घर पंकज सिंह ने जनसम्पर्क किया, उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री धीरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क में भाग लिया। प्रातः 11 बजे हुसडिया चैराहा गोमतीनगर में पंकज सिंह ने शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक डा0 डी0पी0तिवारी विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय तथा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला ने रखी थी। दोपहर 02ः30 बजे पार्टी मुख्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। पंकज सिंह ने बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने शक्तिनगर फैजाबाद रोड़, राजीवनगर कल्याण पुर, पर होली मिलन समारोह तथा महामना मदन मोहन मालवीय इवेन्ट 2014 का कार्यकर्म होटल ताज व वार्ड संख्या-40 विशाल खण्ड-4, विनित खण्ड-2, गोमतीनगर, ट्रांसगोमती क्षेत्र , मध्य विधानसभा मण्डल-1, विश्व संवाद केन्द्र तथा गवारी गांव गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
श्री सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह ने गीता पल्ली आलगबाग में होली मिलन समारोह व विशेष खण्ड गोमतीनगर तथा छितवापुर में जनसम्पर्क व बैठक की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in