Categorized | विचार

प्यार जानने के वेलेंटाइन डे टिप्स

Posted on 14 February 2010 by admin

अगर आप किसी लड़की को चाहते हैं,
तो क्या आप को मालूम कि वो सिंगल है या नहीं। उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड है या नहीं। वो भी आपकी तरह बेकरार है या नहीं। तो आपको करार पहुंचाने के लिए और प्यार का पहला कदम बढ़ाने के लिए कुछ मंत्र या टिप्स हैं, जिनके जरिए आप किसी लड़की का लव स्टेटस जान सकते हैं।

अगर वो आंखे ना चुराए…
अगर वो लड़की इधर-उधर बेवजह देखती नजर आए, किसी को ढूंढती नजर आए और वो आपसे आंखें ना चुराए.. तो मान लीजिए कि उसे किसी हमदम की तलाश है। क्योंकि अगर कोई लड़की किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो वो अपने आस-पास कम ही नजरें घुमाती है।

जब नजरों से नजर मिले और वो आंहें भरे…
अगर आप किसी लड़की को चाहते हैं और ये जानना चाहते हैं कि क्या वो आपको भी चाहती है, तो जरा उसकी नजरों को पढ़िए। अगर वो आपसे नजरें मिला रही है और साथ में मुस्कुरा रही है, तो बस भइया कुड़ी आप पर फिदा है। फिर हो जाईए तैयार, क्योंकि शायद यही है प्यार….

दूरी के साथ, खुलकर करे सबसे बात
अगर वो लड़की कहीं भी किसी दूसरे लड़के के साथ खुलकर बात करती हो, मगर साथ में एक दूरी का भी ख्याल रखती हो तो यह दिखाता है कि वो लड़की बिल्कुल भी रूढ़िवादी या पुराने ख्यालों की नहीं। यानी वो खुले विचारों वाली लड़की है, जो आपके प्रपोजल पर हाय-तौबा नहीं मचाएगी और अगर आपमें दम है तो हसीना मान ही जाएगी।

प्रेमी जोड़ों को देख अगर तरसे मन..
अगर किसी प्रेमी जोड़े को देखकर वो लड़की उदास हो जाती है, उसके चेहरे के भाव बदल जाते हैं.. तो इसका मतलब है कि वो भी चाहती है कि कोई उसका भी साथी हो, जिसके साथ वो कुछ अच्छे पल बिता सके, हाथों में हाथ डाल कहीं जा सके और अपने तन्हाईओं का शोर मिटा सके। तो आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और उसे जता सकते हैं कि आप ही हैं उसे सुख-दुख के हमसफर।

बॉडीलैंग्वेज करेगी सबकुछ बयान
बॉडीलैंग्वेज ऐसी भाषा है जिसे पढ़कर आप किसी लड़की की दिली तमन्नाओं को जान सकते हैं। जरा गौर से देखिए उस लड़की की अदाओं को वो सबकुछ बयान करेगी, जो वो लड़की खुद अपने होंठों से बयान न कर पाएगी।

बातों-बातों में छू लेना
अगर वो बातों-बातों में आपको छूती है, आपका हाथ पकड़ती है तो समझिए उसे आपके छूने पर भी कोई हर्ज नहीं। अगर वो आपसे एक दूरी बनाकर चलती है, बात भी कोसों दूर से करती है तो आप भी इस दूरी का ख्याल रखिए।

अगर वो हो चैटरबॉक्स
अगर वो लड़की चैटरबॉक्स की तरह आपसे बेवजह बातें करती जाए। भले ही वो बातें उसके डेली रूटीन से जुड़ी हो, जिसमें दुनिया भर का किस्सा हो और भले ही उसमें आपका जरा सा भी ना हिस्सा हो। लेकिन ध्यान रखिए अगर उसमें किसी दूसरे लड़के का जिक्र ना हो तो वो लड़की जताना चाहती है कि उसकी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं है।

गर्लफ्रेंड्स के साथ ही दिखाई दे हर बार
अगर आप उस लड़की को बार-बार उन्हीं गिनी-चुनी गर्लफ्रेंड्स के साथ देखते हैं, तो इसका मतलब है कि उसकी कंपनी में कोई मेल पार्टनर नहीं है और वो पूरी तरह से सिंगल है।

गलत ना समझें दोस्ती को
अगर वो लड़की काफी फ्रेंडली हो और किसी से भी खुलकर बात करती हो तो इसका गलत मतलब मत निकालिए। ये उसकी फितरत है और यही दिखाता है कि वो बिल्कुल अकेली है। क्योंकि अगर कोई लड़की किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हो तो वो किसी दूसरे लड़के के साथ बातें करने में हिचकिचाएगी और एक दूरी जरूर बनाएगी।

सीधी बात, नो बकवास
अगर आप इन तरीकों से इतेफाक नहीं रखते और बिना टाइम खराब किए सीधा अपना लक आजमाना चाहते हैं, तो उस लड़की के पास डायरेक्ट जाईए, उससे बात कीजिए और कुछ वक्त साथ बिताने के बाद उसका फोन नंबर मांगिए। अगर वो लड़की अपना नंबर नहीं देना चाहती तो समझिए वो आपसे दूरी बनाना चाहती है। भले ही इसमें रिस्क है, लेकिन हुजूर रिस्क से ही बरकत है। तो फिर ट्राई-ट्राई एगेन……लगे रहिए कहीं तो बरकत होगी।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in