Categorized | लखनऊ.

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मतदान कर्मी की मृत्यु या घायल होने की अवस्था में दी जाने वाली अनुग्रह राशि संशोधित।

Posted on 29 March 2014 by admin

ऽ    भारत निर्वाचन आयोग ने लोेकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान किसी मतदान कर्मी की मृत्यु या घायल होने की अवस्था में दी जाने वाली अनुग्रह राशि को संशोधित कर दिया है।
ऽ    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी अप्रिय घटना में यदि किसी मतदान कर्मी की मृत्यु हो जाती है तो सम्बन्धित मतदान कर्मी के आश्रित को न्यूनतम 10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।
ऽ    आतंकवादियों/चरमपंथियों या असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी हिंसक घटनाओं यथा सड़क पर बारूदी सुरंगों, बम धमाकों तथा सशस्त्र हमले के दौरान मारे गये मतदान कर्मी के आश्रित परिजन को 20 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।
ऽ    इसी तरह हाथ-पैर तथा दृष्टिहीनता आदि जैसी स्थायी विकलांगता की स्थिति में मतदान कर्मी को न्यूनतम 5 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। यदि इस प्रकार की विकलांगता चरमपंथियों अथवा असामाजिक तत्वों की हिंसक घटनाओं में होती है तो ऐसी दशा में अनुग्रह धनराशि दो गुनीे होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in