Categorized | लखनऊ.

सपा ने घबराहट में लखनऊ का प्रत्याशी बदला- डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 29 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजनाथ सिंह के लखनऊ संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार के तौर पर बुधवार को अपने पहले दौरे पर लखनऊ पहुंचने पर समाज के सभी तबकों से मिले भारी समर्थन से प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी घबरा गई है। यह उसी घबराहट का नतीजा है कि सपा ने मा0 श्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन के 36 घण्टे के भीतर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी को एक साल पहले लखनऊ संसदीय क्षेत्र से दिया टिकट काट दिया और उनके स्थान पर प्रदेश सरकार के मंत्री अभिषेक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि मा0 श्री राजनाथ सिंह जी के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मा0 नरेन्द्र मोदी जी के विकास एजेण्डा के आगे विरोधियों से सारे अस्त्र फीके पड़ गये है। इनकी झल्लाहट अब अपने उम्मीदवारों को बदलने के रूप में दिखाई दे रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in