Categorized | लखनऊ.

वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह 30 मार्च को

Posted on 28 March 2014 by admin

वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा वैश्य समाज के उपवर्गों में एकजुटता के लिए आगामी 30 मार्च दिन रविवार को महाराजा अग्रसेन (अग्रवाल) कालेज मोतीनगर में होली मिलन समारोह 2014 का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से सायंकाल तक चलने वाले इस समारोह में प्रदेश भर के सभी वैश्य उपवर्गों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है और इसे सामान्य जनता के लिए खुला रखा गया है। इसमें फूलों वे गुलाब की होली, बेवी शो, फैन्सी ड्रेस शो, वेस्ट कपल प्रतियोगिताएं एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे तथा विभिन्न व्यंजनों एवं उपयोगी वस्तुओं के स्टाल भी लगेंगे। यह जानकारी महासभा के महामंत्री श्री राजकुमार गुप्ता ने दी।
श्री गुप्ता ने बताया कि होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि केजीएमयू के पूर्व प्रो. व अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. यू.के. जैन, मुख्य वक्ता व लखनऊ के पूर्व मेयर डाॅ. दाऊजी गुप्त के अलावा महासभा के मुख्य संरक्षक श्री के.के. बंसल, अध्यक्षता डाॅ. वीना बंसल तथा डाॅ. धनंजय गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल आदि विशिष्ट लोग अपने विचार व्यक्त करेंगे। समारोह को यादगार बनाने के लिए वैश्य स्मारिका का भी विमोचन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in