Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी का राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी अभियान के तहत कल दिनांक 29 मार्च को बिहार राज्य का दौरा

Posted on 28 March 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के तहत् दिनांक 29 मार्च सन् 2014 को बिहार राज्य में 1 (एक) चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी बिहार राज्य के अपने चुनावी दौरे में कल अर्थात् शनिवार को चुनावी जनसभा को बक्सर जिले के किले का मैदान में सम्बोधित करेंगी।
उल्लेखनीय है कि सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में एक राज्य-स्तरीय चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और अब तक ओडिसा, हरियाणा एवं महाराष्ट्र राज्य में राज्य स्तरीय चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in