Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया

Posted on 28 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी में आज लोकदल और कांग्रेस छोड़कर कई प्रमुख नेता शामिल हो गए। बिजनौर के श्री शेख मोहम्मद आबिद, लोकदल के राष्ट्रीय सचिव है। उनके साथ हबीब अहमद और इंतजार ठेकेदार भी पार्टी में आ गए हैं। सरदार महेन्द्र सिंह कानपुर के पूर्व मेयर तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य है। उन्होने भी आज कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कानपुर श्री गंगा सिंह भदौरिया भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस छोड़कर श्री मन्नू लाल, अम्बेडकरनगर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
समाजवादी पार्टी में शामिल सभी साथियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए वर्ष 2014 में सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर कारागार मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, सतीश निगम, विधायक, श्री जगदेव सिंह यादव, चेयरमैन अनुश्रवण एवं श्रम विभाग समीक्षा समिति, श्रम विभाग, सरदार कुलवंत सिंह गिल आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in