Categorized | लखनऊ.

साहू तेली समाज को उ0प्र0 मं राजनैतिक प्रतिनिधित्व व लोकसभा का टिकट दिए जाने के सम्बन्ध में।

Posted on 28 March 2014 by admin

उ0प्र0 का 90 प्रतिशत साहू तेली समाज अपनी राष्ट्वादी विचारधारा के कारण जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी के साथ तन-मन-धन से जुड़ा हुआ है।
2014 के हो रहे लोकसभा चुनाव मंे जिसमंे फतेहपुर से महेश चन्द्र साहू, प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता, गाजीपुर से ओमप्रकाश साहू व घोषी से सुनील कुमार गुप्ता एवं फतेहपुर सदर विधानसभा से श्रीमती विजय लक्ष्मी साहू ने टिकट मांगा था परन्तु अफसोस के कहना पड़ रहा है कि आपने समाज के किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी टिकट नही दिया इससे साहू तेली समाज के लोग बहुत ही आहत हैं और यह सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि ‘‘साहू समाज को टिकट नहीं तो भाजपा को वोट नहीं’’
आखिर साहू तेली समाज अपने राजनैतिक प्रतिनिधित्व व अधिकार के लिए कबतक खामोश रहे व आवाज न उठाए। एक तरफ ‘‘आप सामाजिक न्याय की बात करते हैं’’ वहीं दूसरी तरफ अति पिछड़ी साहू तेली समाज के जो लोग भाजपा में तन-मन-धन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं उनको संगठन मंे भी उचित स्थान प्राप्त नही होता है।
अतः आपसे आग्रह है कि फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से महेश चन्द्र साहू एवं झांसी से अगर मा0 उमा भारती जी चुनाव नही लड़ती हैं तो झांसी से जगदीश प्रसाद साहू को टिकट दिया जाय एवं उ0प्र0 के साहू तेली समाज के लोगों के साथ सामाजिक न्याय कर उनका हक दें व भाजपा मंे पुराने व सक्रिय रूप से जुड़े हुए लोगों को राजनैतिक भागीदारी प्रदान करें, जिससे साहू तेली समाज भाजपा को और मजबूती प्रदान करने के साथ समाज का भी कल्याण कर सकें। इन्ही आशाओं के साथ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in