Categorized | लखनऊ.

भाजपा में अच्छे नेताओं का दौर खत्म- मुलायम सिंह

Posted on 28 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तल्ख टिप्पणी की है।
आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जसवंत सिंह का टिकट काटकर यह साबित कर दिया कि भाजपा में अब अच्छे और परिपक्व नेताओं की जरूरत नहीं है। अब अनुभवी और साफ-सुथरी राजनीति करने वालों का दौर खत्म हो गया है। जसवंत सिंह केवल भाजपा के नहीं बल्कि देश के बडे़ नेताओं में शुमार किए जाते रहे हैं। उन्होंने भारतीय सेना की सेवा करने के बाद देश की राजनीति में लंबा समय बिताया है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान किया और अटल जी ने उन्हें हमेशा अपनी टीम में खासी अहमियत दी। ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने हाशिए पर डालकर साबित कर दिया कि भाजपा की दिशा और दशा दोनों ही ठीक नहीं है। भाजपा अब अच्छे राजनेताओं की पार्टी नहीं रही। भारतीय राजनीति से ऐसे लोगों का गायब होना अच्छा संकेत नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in