Categorized | लखनऊ.

श्री त्रिलोक त्यागी अपने हजारों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए

Posted on 28 March 2014 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चै. अजित सिंह जी के आवास पर आज श्री त्रिलोक त्यागी अपने हजारों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चै. अजित सिंह जी तथा रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चैधरी भी उपस्थित थे।
श्री त्रिलोक त्यागी पूर्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। सपा की जनविरोधी नीतियों के चलते उन्होंने रालोद से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि सपा सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यहां से 85 प्रतिशत राजस्व का अर्जन होता है लेकिन इसके विकास पर 15 से 17 प्रतिशत ही धन खर्च किया जाता है। जितना धन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर खर्च किया जाता है उतना मध्य उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले पर खर्च किया जाता है। सपा मुखिया अपने भाईयों और कुछ लोगों के प्रभाव में आ चुके हैं। सपा अब अपराधियों की पार्टी बन गई है तथा अच्छे लोगों की उपेक्षा की जा रही है।

श्री त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में सपा के उत्तर प्रदेश के महामंत्री श्री सुधाकर त्यागी, खेकड़ा ब्लाॅक प्रमुख श्री आशाराम त्यागी, चै. अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री अमित त्यागी, गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री रामशरण शर्मा, श्री जाकिर चैधरी डबारसी, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष श्री ओडी त्यागी, मो. कदीर प्रधान पिपलैड़ा, श्री पवन शर्मा, श्री विजेन्द्र यादव, श्री जितेन्द्र त्यागी, श्री लुकमान चैधरी मसूरी, श्री नजरियाब प्रधान तथा आबिद प्रधान आदि पदाधिकारियों समेत हजारों समर्थक रालोद में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in