Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने बाराबंकी-बहराइच-रुपईडीहा मार्ग को 02 अप्रैल, 2014 तक ठीक कराने के निर्देश दिए

Posted on 28 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी से बहराइच होकर रुपईडीहा तक जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने 02 अप्रैल, 2014 तक इस मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बहराइच-श्रावस्ती मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए वन विभाग की अनापत्ति अविलम्ब प्राप्त कर कार्य शुरु कराने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां प्रदेश के मार्गों के रख-रखाव की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में सुधार लाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। श्री यादव ने प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग को आगामी 02 अप्रैल को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बाराबंकी-बहराइच-रुपईडीहा मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मुआयने के दौरान सड़क की स्थिति में सुधार नहीं पाया जाता है तो दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in